यूपी में दरोगा की हो गई मॉब लिंचिंग, तस्करों को पकड़ने गए पुलिसवालों को लोगों ने घेरकर पीटा
कुशीनगर। यूपी में पुलिस की पिटाई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुशीनगर में पशु और शराब तस्करों का पीछा कर रहे एसओ को कुछ लोगों ने गांव में चारों ओर से घेर लिया और अन्य पुलिसवालों समेत उनकी पिटाई कर दी। बाद में कुछ वरिष्ठ लोगों की हस्तक्षेप के बाद मुश्किल से पुलिस वाले वहां से निकलने में कामयाब रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहे है। तस्करों द्वारा सरेआम पुलिस वालों की पिटाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश डाल रहा है।

मामला यूपी के कुशीनगर का है जहां तरयासुजान थानाध्यक्ष विनय पाठक अन्य पुलिसवालों के साथ डिबनी बंजरवा में मौजूद थे। वे यहां पशु और शराब तस्करी के सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे। इसी बीच उन्हें पशु और शराब तस्करों के आने की खबर मिली। जिसके बाद उन्होंने एक लक्जरी गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिसवालों को देखते ही तस्कर से गाड़ी को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। जिसका पुलिस टीम ने पीछा कियाय़ पीछा करते हुए टीम बिहार के कटया थाने के माचवा गांव पहुंच गईय़ यूपी पुलिस को गांव में आते देख तस्करों के साथियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस वालों को चारों ओर से घेर लिया। सारे पुलिसवालों को गाड़ी से नीचे उतरने को मजबूर कर दिया और फिर बातचीत के दौरान पुलिवालों की पिटाई करनी शुरू कर दी।
वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे एसओ विनय पाठक ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं तभी एक शख्स ने उन पर हाथ उठा दिया. जिसके बाद कई लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications