कुशीनगर में स्कूल वैन की ट्रेन से टक्कर, 13 बच्चों की मौत, सीएम योगी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे
गोरखपुर। एक बड़ी खबर यूपी के कुशीनगर से है, जहां एक बड़ा हादसा सामने आया है। दुदही रेलवे क्रासिंग पर आज सुबह स्कूल वैन की ट्रेन से टक्कर हो गई, जिसमें 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है और कई छात्र घायल हो गए हैं। घायलों से मिलने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ अब से थोड़ी देर पहले अस्पताल पहुंचे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेन्जर से उसकी टक्कर हो गई, फिलहाल, मौके पर स्थानीय लोगों के साथ विशुनपुरा थाने की पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। दुदही क्रासिंग पर कोई भी गेटमैन तैनात नहीं था, जिसके कारण ये हादसा हुआ।
सीएम योगी ने जताया दुख
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है, उन्होंने प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में जुटने का निर्देश दिया है। सीएम ने मृतकों और घायल बच्चों के परिजनों 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। साथ ही गोरखपुर के कमिश्नर को इस हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications