कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलते ही उन्नाव रेप पीड़िता के पति का बुरा हाल! कहा- 'मेरे 2 बच्चे हैं, क्या होगा'
Unnao Rape Survivor Kuldeep Singh Sengar: दिल्ली हाई कोर्ट से पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलते ही उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की जिंदगी में फिर से डर और अनिश्चितता लौट आई है। पीड़िता का आरोप है कि जमानत का आदेश आते ही उसके पति को नौकरी से निकाल दिया गया। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर और गहरा गया है।
NBT के मुताबिक पीड़िता ने फोन पर बातचीत में बताया कि 23 दिसंबर 2025 को जैसे ही हाई कोर्ट का फैसला आया, उसी के तुरंत बाद उसके पति को दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से निकाल दिया गया। पति वहीं काम कर रहे थे और उसी आय से पूरा परिवार चल रहा था। पीड़िता का कहना है कि अब घर का खर्च कैसे चलेगा, यह समझ नहीं आ रहा। उसने कहा कि जब सिर्फ जमानत मिली है, तब हालात इतने बिगड़ गए हैं, तो अगर कुलदीप सिंह सेंगर जेल से बाहर आ गए, तब क्या होगा।

हालांकि आपको यहां बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएंगे। कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई नहीं हो पाएगी। बलात्कार मामले से जुड़े एक अन्य केस में उन्हें पहले से ही सजा काटनी पड़ रही है। साल 2020 में कोर्ट ने उन्हें पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी।
🟡 उन्नाव रेप पीड़िता बोली- 'मेरे दो छोटे बच्चे हैं, उनका क्या होगा'
उन्नाव रेप पीड़िता ने भावुक होते हुए कहा,
'' मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरे पति की नौकरी चली गई है, अब मेरे बच्चों और मेरे परिवार का खर्च कैसे चलेगा। इस वक्त मेरे बच्चे विकलांग सास के पास घर पर हैं और मैं खुद कोर्ट के चक्कर काट रही है। सुरक्षा तो मिली हुई है, लेकिन डर खत्म नहीं हुआ है। अगर मेरे बच्चों के साथ कुछ हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। मुझे लगता है कि मेरे बच्चों का जीवन असुरक्षित है और परिवार पर लगातार मानसिक दबाव बना हुआ है।''
🟡 उन्नाव रेप पीड़िता की शादी और नई जिंदगी
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2023 में हुई थी। शादी के बाद उसकी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही थी। दिल्ली में उसे दो कमरों का फ्लैट मिला, सीआरपीएफ की सुरक्षा भी दी गई, जो अब तक जारी है। वह अपने पति और बच्चों के साथ उसी फ्लैट में रह रही थी। लेकिन जमानत के फैसले ने उस स्थिर होती जिंदगी को फिर से हिला दिया है।
उन्नाव रेप पीड़िता की शादी उन्नाव के ही रहने वाले एक लड़के से हुई है। गोपिनियता की वजह से हम उसका नाम और पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं। पीड़िता अपने पति के साथ दिल्ली के उसी फ्लैट में रहती है। पीड़िता के दो छोटे बच्चे हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की मां को विधानसभा का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह अपनी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकीं। इसी बीच करीब दो साल पहले पीड़िता और उसकी मां के बीच आर्थिक मदद को लेकर गंभीर मतभेद पैदा हो गए थे। पीड़िता का आरोप था कि मामले के तहत मिले एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि उसे नहीं दी गई और पूरा पैसा मां के पास ही रहा। इस विवाद की वजह से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी, हालांकि बाद में बातचीत के जरिए यह तनाव खत्म हो गया और मां-बेटी के बीच फिर से सुलह हो गई।
🟡 पीड़िता की मां बोलीं- मैं बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी
कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत पर पीड़िता की मां भी भड़क गई हैं। उन्होंने खुलकर कहा कि यह जमानत रद्द होनी चाहिए और इसके लिए वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। पीड़िता की मां बोलीं,
''मैं बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी। मेरे पति की हत्या हो चुकी है, परिवार के दूसरे सदस्य भी खतरे में हैं और वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कोर्ट ने उनकी बात सुने बिना फैसला सुना दिया है।''
🟡 CBI पर भी सवाल, पीड़िता का फूटा गुस्सा
पीड़िता ने इस पूरे मामले में सीबीआई की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि इतनी बड़ी राहत आरोपी को कैसे मिल गई, यह समझ से बाहर है। उसने आरोप लगाया कि सीबीआई की जांच पर भी संदेह है और अब वह सुप्रीम कोर्ट से ही न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है। पीड़िता के वकील महमूद प्राचा जल्द ही हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने की तैयारी में हैं।
🟡 जमानत की शर्तें, फिर भी डर कायम
दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए सशर्त जमानत दी है। शर्तों के मुताबिक वह दिल्ली में ही रहेंगे, पीड़िता के इलाके के पांच किलोमीटर के दायरे में नहीं जाएंगे और परिवार से संपर्क नहीं करेंगे। हालांकि पीड़िता का कहना है कि कागजों पर लिखी शर्तें जमीनी डर को खत्म नहीं कर सकतीं।
जमानत के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन भी हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और फैसले को महिलाओं की सुरक्षा के खिलाफ बताया। महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब एक दोषी को जमानत मिलती है, तो इसका असर सिर्फ एक परिवार पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है।

🟡 आखिरी सांस तक लड़ाई का संकल्प
पीड़िता ने साफ कहा है कि वह और उसका परिवार आखिरी सांस तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। उसका कहना है कि जिसने उसकी जिंदगी तबाह की, उसे इस तरह की राहत मिलना उसके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। फिलहाल उसके सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना नौकरी के परिवार कैसे चलेगा और उसके बच्चों का भविष्य सुरक्षित कैसे रहेगा।
कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या कानून पीड़ितों को वह सुरक्षा और भरोसा दे पा रहा है, जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है।

🟡 Unnao rape case timeline: उन्नाव रेप केस में कब, क्या और कैसे हुआ - पढ़ें टाइमलाइन
• 4 जून 2017: पीड़िता नौकरी की मांग लेकर तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास गई। आरोप है कि विधायक के घर पर उसके साथ रेप किया गया।
• 11 जून 2017: पीड़िता अचानक लापता हो गई। परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
• 20 जून 2017: तलाश के दौरान पीड़िता उन्नाव के पास एक गांव में मिली। पुलिस उसे वापस उन्नाव लेकर आई।
• 3 जुलाई 2017: करीब 10 दिन बाद पीड़िता को उसके परिवार के हवाले किया गया।
• 3 जुलाई 2017: पीड़िता ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाई अतुल सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
• 24 फरवरी 2018: पीड़िता की मां चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचीं और FIR दर्ज कराने की गुहार लगाई।
• 3 अप्रैल 2018: कोर्ट ने पीड़िता की मां की याचिका पर सुनवाई की।
• 3 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
• 5 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
• 8 अप्रैल 2018: पीड़िता ने विधायक के खिलाफ FIR दर्ज होने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की।
• 9 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता की मौत हो गई। हिरासत में मौत के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
• 10 अप्रैल 2018: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पीड़िता के पिता के शरीर पर 14 गंभीर चोटों के निशान थे।
• 12 अप्रैल 2018: उन्नाव रेप केस की जांच CBI को सौंपी गई। कुलदीप सिंह सेंगर को रेप का आरोपी बनाया गया।
• 13 अप्रैल 2018: CBI ने कुलदीप सिंह सेंगर से सुबह 4 बजे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
• 11 जुलाई 2018: CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर का नाम शामिल था।
• 13 जुलाई 2018: दूसरी चार्जशीट दाखिल हुई, जिसमें पीड़िता के पिता को फंसाने के आरोप में कुलदीप, उसके भाई अतुल और कुछ पुलिसकर्मियों के नाम जोड़े गए।
• 4 जुलाई 2019: पीड़िता के चाचा को 19 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई।
• 28 जुलाई 2019: पीड़िता अपनी चाची, मौसी और वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। रास्ते में उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में चाची और मौसी की मौत हो गई।
• 29 जुलाई 2019: सड़क हादसे के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई मनोज सिंह सेंगर और विनीत मिश्रा समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।
• 14 अगस्त 2019: पीड़िता के पिता की मौत के मामले में सेंगर समेत 10 लोगों पर कोर्ट ने आरोप तय किए।
• 11 अक्टूबर 2019: पीड़िता की कार पर हमले के मामले में CBI ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
• 16 दिसंबर 2019: कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को अपहरण और बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications