बाबा के घर देर है अंधेर नही...; मुख्तार अंसारी की मौत पर जानें क्या बोलीं कृष्णानंद राय की विधवा पत्नी
Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की 28 मार्च को मौत हो गई उसे बांदा की जेल में हार्ट अटैक आया था। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी यूपी का वो माफिया था जिसने भाई को चुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय (Krishnanand Rai) की सारेआम गोलियों से भुनवा कर हत्या करवा दी थी।

पूर्वांचल के कुख्यात डॉन मुख्तार ने कृष्णानंद राय की हत्या कर उनकी पत्नी को भरी जवानी विधवा कर दिया था। मुख्तार की मौत पर पति कृष्णानंद राय पत्नी बहुत खुश नजर आईं और उन्होंने माफिया की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद की पत्नी ने किए बाबा विश्वनाथ में दर्शन
भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी ने शुक्रवार की सुबह वाराणसी में बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद कहा "बाबा के दरबार में मैं न्याय की गुहार वर्षों से लगा रही थी आज बाबा विश्वनाथ ने मुझे और मेरे परिवार को न्याय दिया है। उन्होंने कहा बाबा के घर देर हैं अंधेर नहीं। स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पत्नी ने कहा पति की मौत के बाद से होली नहीं मनाई, सच मायने में आज हमारी होली है।
मुख्तार की मौत पर क्या बोला कृष्णानंद का बेटा
वहीं भाजपा के दिवंगत नता कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने मुख्तार अंसारी की मौ पर कहा भगवान के घर देश हैं अंधेर नहीं। वर्षो पहले पिता कृष्णनंद को खो देने वाले बेटे पीयूष राय ने कहा ऊपर वाले ने रमजान के पवित्र महीने में इंसाफ किया है। उन्होंने कहा मेरे लिए भगवान और अल्लाह एक है। उन्हें ईश्वर के दरबार में न्याय मिला है। वहीं सोशल मीडिया पर कृष्णानंद के बेटे ने पोस्ट लिखी जिसमें उसने लिखा "कर्म के दायरे से जब तुम उतरोगे, तो उसकी सजा तुम्हें तड़पने तक नहीं छोड़ेगी।"
कृष्णानंद पर हुई थी 500 राउंड गोलियों की बौछार
2005 में बात 29 नवंबर 2025 की है जब कृष्णानंद क्रिकेट मैच का उद्घाटन करके लोट रहे तब ऑटोमैटिक राइफल से भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के काफिले पर करीब 500 राउंड गोली चलाई गई थी जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इसी केस में मुख्तार अंसारी और उसके भाई को जेल हुई थी।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | Wife of Krishnanand Rai - former BJP MLA who was killed by Mukhtar Ansari - Alka Rai says, "What can I say? This is the blessing of the Almighty. I used to pray to him for justice and the justice has been served today. We never celebrated Holi… pic.twitter.com/SyMFo4TXey
— ANI (@ANI) March 29, 2024












Click it and Unblock the Notifications