जानिए कौन हैं ओपी राजभर की होने वाली बहू निकिता, 11 जून को अरुण संग लेंगी फेरे

Om Prakash Rajbhar News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के घर एक बार फिर शहनाइयां बजने वाली है। दरअसल, उनके छोटे बेटे अरुण राजभर की शादी निकिता राजभर संग तय हो गई है।

Arun Rajbhar and Nikita Rajbhar

Om Prakash Rajbhar News: जल्द ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के घर शहनाइयां बजने वाली है। उनके छोटे बेटे अरुण राजभर (Arun Rajbhar) की शादी गाजीपुर के सादात की रहने वाली निकिता राजभर (Nikita Rajbhar) संग तय हो गई है। अरुण राजभर और निकिता राजभर की शादी की तारीख भी सामने आ गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि अरुण राजभर और निकित राजभर दोनों इसी हफ्ते यानी 11 जून को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तारीख तय होने के बाद दोनों घरों में तैयारियां बड़े जोर-शोर के साथ शुरू हो चुकी है। आइए जानते है कौन हैं अरुण राजभर की होने वाली वाइफ निकिता राजभर।

निकिता राजभर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के सरदरपुर गांव की रहने वाली हैं। निकिता के पिता कैलाश राजभर है और वह झारखंड के पिपरवार प्रोजेक्ट बचरा चतरा में स्थित कोल इंडिया में कार्यरत हैं। निकिता की प्रारम्भिक शिक्षा डीएवी स्कूल चतरा झारखंड से हुई है।

हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, निकिता इस समय वाराणसी में है और धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज से बीबीए कर रही है। निकिता एथलेटिक्स की भी खिलाड़ी है और डांस के साथ-साज संगीत में उनकी खास रुचि है। निकिता राजभर, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर संग की 11 जून को सात फेरे लेंगी।

बता दें कि ओपी राजभर के दो बेटे हैं। बड़े बेटे अरविंद राजभर की शादी साल 2018 में हो गई थी। वहीं, उनके छोटे बेटी अरुण राजभर की शादी होने जा रही है। शादी का जो कार्ड सामने आया है उसके मुताबिक, अरुण राजभर और निकिता राजभर 11 जून को वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। बारात वाराणसी से गाजीपुर के सादात जाएगी।

शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद 13 जून को वाराणसी के सिंधौरा के फत्तेहपुर गांव में रिसेप्शन का आयोजन होगा। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर के रिसेप्शन में कई बड़ी पार्टियों के नेता भी शामिल हो सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+