जानिए कौन हैं मौलाना कलीम सिद्दीकी, एक्ट्रेस सना खान का निकाह करने के बाद आए थे चर्चाओं में

जानिए कौन हैं मौलाना कलीम सिद्दीकी, एक्ट्रेस सना खान का निकाह करने के बाद आए थे चर्चाओं में

लखनऊ, 23 सितंबर: ग्लोबल पीस सेंटर और जमीयत-ए-वलीउल्लाह के अध्यक्ष मौलाना कलीम सिद्दीकी को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यूपी एटीएस ने मेरठ जिले से की है। बता दें, एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को धर्मांतरण के मामले गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद राजधानी लखनऊ में कई बड़े खुलासे किए हैं। एटीएस की मानें तो मौलाना करीम सिद्दीकी को हवाला के जरिए विदेशों से फंडिंग की जाती थी। इस मामले में मुफ्ती काजी और उमर गौतम को एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों से कलीम सिद्दीकी के लिंक मिले हैं। आपको बता दें, मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में बड़ा नाम है। वो टीवी एक्ट्रेस सना खान का निकाह कराने को लेकर चर्चा में आए थे।

जानिए कौन हैं मौलाना कलीम सिद्दीकी

जानिए कौन हैं मौलाना कलीम सिद्दीकी

64 वर्षीय मौलाना कलीम सिद्दीकी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फूलत गांव के रहने वाले हैं। वो यहां जामिया इमाम बलीउल्लाह इस्लामिया मदरसा चलाते हैं। मौलाना की प्रारंभिक शिक्षा फूलत गांव के एक मदरसे में हुई थी। इसके बाद मौलाना ने पिकेट इंटर कॉलेज खतौली से विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट किया। मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी पास की है। मौलान ने लखनऊ के नदवतुल उलेमा मदरसे से आलिमीयत की पढ़ाई की है। वह इस्लामिक स्कॉलर हैं और ग्लोबल पीस सेंटर के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह जमीयत-ए-वलीउल्लाह के अध्यक्ष भी हैं। बता दें, पिछले 15 सालों से मौलाना कलीम परिवार समेत दिल्ली के शाहीन बाग में रह रहे है। उसका बड़ा बेटा अहमद सिद्दीकी गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है, जबकि छोटा बेटा असजद सिद्दीकी मौलाना कलीम के साथ दिल्ली में रहता है। चार भाइयों में मौलाना कलीम तीसरे नंबर का है।

सना खान के निकाह के बाद आए थे चर्चाओं में

सना खान के निकाह के बाद आए थे चर्चाओं में

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान का निकाह भी मौलाना कलीम सिद्दीकी ने ही 2020 में कराया था। इसके बाद वह और सुर्खियों में आ गए थे। अनस सईद से निकाह करने के बाद सना खान ने बॉलीवुड को अलविदा बोल दिया था और इस्लामिक कल्चर से जीवन व्यतीत करने का फैसला किया था, जो काफी चर्चा का विषय बना था।

RSS प्रमुख मोहन भागवत से हुई थी मुलाकात

RSS प्रमुख मोहन भागवत से हुई थी मुलाकात

बता दें, सात सितंबर को मुंबई में मौलान कलीम सिद्दीकी की मुलाकात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से हुई थी। दरअसल, मोहन भागवत के द्वारा राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मौलाना कलीम भी शामिल हुए थे। भागवक से मुलाकात के दो हफ्ते बाद ही मौलान को धर्म परिवर्तन मामले में मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर MP शफीकुर्रहमान बर्क कही ये बात

सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर MP शफीकुर्रहमान बर्क कही ये बात

धर्म परिवर्तन सिंडिकेट चलाने के आरोप में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास मुसलमानों को परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं है।

एडीजी प्रशांत कुमार ने किया खुलासा

एडीजी प्रशांत कुमार ने किया खुलासा

एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार गिए गए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिश आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपए की फंडिंग की गई थी, जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए। एडीजी ने बताया कि इस मामले में कलीम सिद्दीकी को छोड़कर कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए थे, जिसमें से 6 के खिलाफ विभिन्न तिथियों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, 4 के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच में तथ्य सामने आए कि मौलाना कलीम सिद्दिकी अवैध धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है और विभिन्न प्रकार की शौक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की आड़ में यह देशव्यापी स्तर पर किया जा रहा है, जिसके लिए विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त की जा रही है।

कुल 3 करोड़ रुपए की फंडिंग के साक्ष्य मिले

कुल 3 करोड़ रुपए की फंडिंग के साक्ष्य मिले

एडीजी ने बताया कि अभी तक की जांच के अनुसार मौलाना के ट्रस्ट के खाते में एकमुश्त 1.5 करोड़ रुपया बहरीन से आया है। अब तक की जांच से कुल 3 करोड़ रुपए की फंडिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। बीती रात लगभग 9 बजे मौलाना कलीम सिद्दिकी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+