योगी मंत्रिमंडल: राकेश राठौर 8वीं पास, अरुण सक्सेना डॉक्टर... जानिए नई कैबिनेट में कौन मंत्री कितना पढ़ा-लिखा?
राकेश राठौर 8वीं पास, अरुण सक्सेना डॉक्टर... जानिए नई कैबिनेट में कौन मंत्री कितना पढ़ा-लिखा?
लखनऊ, 26 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण करने के साथ ही योगी कैबिनेट 2.0 की टीम भी सामने आ गई है। इस नई कैबिनेट में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को भी भरपूर मौका मिला है। योगी के नए मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्री संदीप सिंह तो सबसे ज्यादा उम्र वाले मंत्री डा. अरुण सक्सेना हैं। तो वहीं, योगी सरकार का नया मंत्रिमंडल इस मामले में भी खास है कि इसमें एमबीए से लेकर आठवीं पास तक मंत्री हैं। आइए जाते हैं योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में कौन मंत्री कितान पढ़ा-लिखा?

गणित से बीएससी पास हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
सबसे पहले बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पढ़ाई-लिखाई की करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की और इसी स्कूल से 1987 में यहां से 10वीं पास की। 1989 में योगी आदित्यनाथ ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। 1992 में योगी आदित्यनाथ ने 1992 में श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की डिग्री ली।

जानें कौन मंत्री किनता पढ़ा-लिखा?
योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में डॉ. अरुण सक्सेना डॉक्टर हैं तो सबसे कम पढ़े दिनेश खटीक है और राकेश राठौर हैं। राकेश राठौर केवल आठवीं पास हैं तो वहीं, कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह ने यूके की लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन एंड स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन में परास्नातक किया है। निषाद पार्टी के संजय निषाद होम्योपैथी डॉक्टर हैं तो जेपीएस राठौर बीटेक-एमटेक हैं।

जितिन प्रसाद के पास है एमबीए की डिग्री
यदि डिग्रियों की बात करें तो सबसे ज्यादा परास्नातक मंत्री बने हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के हमउम्र मंत्री जितिन प्रसाद, राकेश राठौर और अनिल राजभर हैं, जिनकी उम्र 49 वर्ष है। जितिन प्रसाद ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक किया है और इसके बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की है। वहीं आशीष पटेल भी बीटेक डिग्रीधारक हैं। तो वहीं, स्वतंत्र देव सिंह अपनी शिक्षा अपने गांव ओरी के एक प्राथमिक विद्यालय से शुरू की। उन्होंने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (बीएससी) की डिग्री प्राप्त की।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 12 तो सूर्य प्रताप शाही ने पोस्ट ग्रेजुएट
भूपेंद्र सिंह चौधरी को योगी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र चौधरी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते है। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं पास की। तो वहीं, सूर्य प्रताप शाही पूर्वांचल से बड़ा चेहरा हैं और योगी कैबिनेट में उन्हें मंत्री बनाया गया है। सूर्य प्रताप शाही ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी देवरिया से प्राप्त की। उन्होंने बीआरडी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
Recommended Video

शिक्षित है योगी का नया मंत्रिमंडल
कक्षा 8 से 12 तक की पढ़े लिखे 9 मंत्रियों को योगी कैबिनेट में शामिल किया गया है। स्नातक की पढ़ाई किए हुए 08 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। तो वहीं, एलएलबी की पढाई किए हुए चार नेताओं को मंत्री मंडल में शामिल किया है। बीटेक, एमबीए और डॉक्टरी की पढ़ाई किए 7 नेताओं को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 20 परास्नातक और 2 पीएचडी किए हुए नेताओं की भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications