किन्नर सोनम ने सपा चीफ अखिलेश यादव को बताया 'दगाबाज', कहा- मर जाऊंगी लेकिन सपा में नहीं जाऊंगी

लखनऊ, 30 अगस्त। समाजवादी पार्टी की नेता रहीं और राहुल गांधी के खिलाफ पर्चा भरने वाली किन्नर नेता सोनम ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। इस मौके पर उन्होंने सपा के चीफ अखिलेश यादव को दगाबाज करार दिया। सोनम ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा में सम्मान मिलेगा और कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। मर जाऊंगी लेकिन कभी सपा में शामिल नहीं होऊंगी।

Recommended Video

    किन्नर सोनम ने सपा चीफ अखिलेश यादव को बताया 'दगाबाज', कहा- मर जाऊंगी लेकिन सपा में नहीं जाऊंगी
    Kinnar Sonam gave statement about Akhilesh Yadav said I will not join SP

    सोनम के साथ ही करीब दर्जनभर नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर सोनम ने वन इंडिया से बातचीत करते हुये यह बातें कही। सोनम ने इस दौरान अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। सोनम ने कहा कि सपा में शामिल हुई थी बहुत सारे ख्वाब दिखाए गए थे लेकिन सपा में जाने के बाद एक भी वादे पूरे नहीं हुए। विधायक और मंत्री बनाने का वादा भी नहीं किया गया था। कहा कि योगी की सरकार जनता के लिए बहुत काम कर रही है। 2022 में योगी की सरकार बनानी है।

    सोनम ने कहा कि आने वाले दिनों में जल्दी ही पूरे उत्तर प्रदेश में केसरिया फहराएगा। यूपी के 5 लाख किन्नरों को लेकर हल्दी और चावल लेकर घर घर जायेंगे। किन्नरों के साथ सपा में अन्याय हो रहा था इसलिए ये कदम उठाने का फैसला लिया है। सोनम ने कहा कि यूपी में योगी जी और केंद्र में जेपी नड्डा और मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा का पटका गले में लटकाने के बाद सोनम भावुक हो गई। सोनम ने हा कि सपा में मेरे साथा ही नही बल्कि पूरे किन्नर समाज के साथ अन्याय हुआ। अब मरते दम तक भारतीय जनता पार्टी मे ही रह कर ही राजनीति करुंगी, लेकिन सपा में कभी वापस नही जाऊंगी।

    यह भी पढ़ें: Weather forecast : उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, 31 अगस्त तक कई राज्यों में Alert

    सोमन के साथ ही आज दूसरे दलों से आए 7 नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। सोनम के साथ ही अलीगढ़ से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहें अजीत बालियान, यूपी अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा,संत कबीरनगर के वैभव चतुर्वेदी और देवरिया के अभय राज तिवारी का साथ ही कांग्रेस के अजय शंकर दुबे ने भी भाजपा का दामन थामा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+