Weather forecast : उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, 31 अगस्त तक कई राज्यों में Alert

नई दिल्ली, 27 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 31 अगस्त तक देश कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश के आसार हैं इसलिए इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया

Recommended Video

    Weather Updates: 31 August तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का Alert जारी | वनइंडिया हिंदी
     31 अगस्त तक कई राज्यों में Alert

    31 अगस्त तक कई राज्यों में Alert

    मौसम विभाग के मुताबिक 27-29 अगस्त के दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा तो वहीं 27-31 अगस्त के दौरान तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश, 28-29 अगस्त को विदर्भ और मध्य प्रदेश में बारिश, 29-31 अगस्त को गुजरात में, 30 -31 अगस्त को मराठवाड़ा और 31 अगस्त को उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।

     पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

    पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

    तो वहीं 28 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा की गतिविधि जारी रहने की आशंका है और इसके बाद इस क्षेत्र में धीरे-धीरे बारिश का दौर कम हो जाएगा।

    केरल और माहे में जोरदार बारिश हो सकती है

    तो वहीं अगले 3 दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में जोरदार बारिश हो सकती है। जबकि 29 अगस्त तक उत्तराखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने यहां भी हाई अलर्ट जारी किया है।

     केरल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    केरल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    तो वहीं केरल के चार जिलों में कल से ही ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, जिन चार जिलों में अलर्ट जारी है, उनके नाम हैं एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड। तो वहीं दक्षिणी राज्य के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। जहां यलो अलर्ट जारी हुआ है वो है तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम और अलापुझा।

    दिल्ली में 'ब्रेक मानसून'

    दिल्ली में 'ब्रेक मानसून'

    तो वहीं दिल्ली में एक बार फिर से 'ब्रेक मानसून' हो गया है,जो कि इस सीजन में तीसरी बार हुआ है। जिसके चलते दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आज हल्की-फुल्कीबूंदा-बांदी के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक इस वक्त मानसून कम दबाव वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी के पास है ये स्थिति एक-दो दिनों तक रहने वाली है इसलिए दिल्ली में बादल तीन-चार दिन नहीं बरसने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+