अयोध्या में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सन्त समाज के समर्थन में उतरे देशभर के किन्नर

अयोध्या। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग तेज होती जा रही है। मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अब यूपी के किन्नर भी मैदान में आ गए हैं। इसी क्रम में किन्नर समाज ने आज राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे महंत परमहंस से मुलाकात की। बता दें कि सन्त समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे परमहंस बीते 1 अक्टूबर से राम मंदिर निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आकर रामलला के दर्शन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। बतौर सन्त परमहंस उन्हें अपनी अपनी मांग को लेकर कई मुस्लिम संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

kinnar community gave its support to saint community on their demand to build ram temple

इसी कड़ी में समाजसेवी किन्नर गुलशन बिंदु के अगुवाई में प्रदेशभर से आए किन्नरों ने संत राम परमहंस दास से मुलाकात की। उन्होंने सन्तों से मिलकर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अपना समर्थन जताया। इतना ही नहीं उन्होंने जल्द मांगें ना मानी जाने की स्थित में खुद भी आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। वहीं संत से मुलाकात करने पहुंची समाजसेवी गुलशन बिंदु भावुक हो गईं। उन्होंने बातचीत में बताया कि तरह भगवान राम जब वनवास गए थे तो नर और नारी को वापस जाने को कहा था, लेकिन किन्नरों ने 14 वर्ष तक तमसा किनारे भगवान राम की वापसी का इंतजार किया था। सुल्तानपुर से आई एक और किन्नर ने कहा कि बिना राम मंदिर के अगले चुनाव में मोदी की सरकार नहीं आ सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+