दूसरी भी नहीं बन पाई मां तो पहली पत्नी की तरह ही बेरहमी से हत्या

ससुरालियों को भरोसा हो गया था कि सोनी मां नहीं बन पाएगी इसलिए सबने मिलकर उसको बेरहमी से पीटा उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में महिला को संतान न होने पर ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए ससुरालियों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। महिला की शादी को सात साल बीत चुके थे। इससे पहले भी ससुराल वाले पहली पत्नी को भी संतान न होने पर जलाकर मार चुके है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी पत्नी भी नहीं बन पाई मां तो पहली पत्नी की तरह ही बेरहमी से हत्या

मामला कोतवाली जलालाबाद के ग्राम सिमराखेड़ा का है। जहां सीतापुर के जगतपाल ने अपनी बेटी सोनी की शादी ऋषि सिंह से की थी। ऋषि सिंह एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर जॉब करता है। ऋषि सिंह ने सोनी से दूसरी शादी की थी। मृतक सोनी के पिता जगतपाल ने बताया कि शादी के एक साल तक सब ठीक चलता रहा। जब सोनी को बच्चा नहीं हुआ तो उसके साथ सास-ससुर और देवर मारपीट करने लगे। जिसमें पति ऋषि सिंह भी साथ देता था। इसके अलावा दो लाख रुपए की भी मांग करते थे। शादी में अपनी हैसियत के लायक दान दहेज दिया था। अपने साथ मारपीट होने की बात सोनी बताती लेकिन घर न बिगड़े और एक दिन सब ठीक हो जाने की बात कह कर हम सोनी को ससुराल में रहने के लिए कहते थे। जैसे-जैसे शादी को वक्त बीतता रहा वैसे-वैसे सास-ससुर और देवर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे।

दूसरी पत्नी भी नहीं बन पाई मां तो पहली पत्नी की तरह ही बेरहमी से हत्या

ससुरालियों को भरोसा हो गया था कि सोनी मां नहीं बन पाएगी इसलिए सबने मिलकर उसको बेरहमी से पीटा उसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। बेटी की मौत की खबर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन पर दी। जिसके बाद वो घर पहुंचे लेकिन जब तक उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक सोनी के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी पत्नी भी नहीं बन पाई मां तो पहली पत्नी की तरह ही बेरहमी से हत्या

मृतका के पिता का आरोप है कि ऋषि सिंह की उसकी बेटी सोनी के साथ ये दूसरी शादी है। ऋषि को अपनी पहली पत्नी से भी कोई बच्चा नहीं था। उसकी भी हत्या सास-ससुर और देवर ने मिलकर जलाकर की थी। लेकिन उसमें वो बच गए थे। इसलिए उनकी हिम्मत बढ़ गई। अब जब उसकी बेटी को भी बच्चा नहीं हुआ तो उसको भी मौत के घाट उतार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+