पीएम मोदी को भूटान में मिला सर्वोच्च सम्मान, केशव प्रसाद मौर्य ने140 करोड़ देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नव भारत के निर्माता, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जी द्वारा भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किए जाने पर 140 करोड़ भारत वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ये सम्मान पूरे विश्व में भारत- भूटान की घनिष्ठता तथा सौहार्दपूर्ण विश्वास की चिरस्थाई मित्रता में पारस्परिक समृद्धि और क्षेत्रीय स्थिरता के लिये मजबूती प्रदान करता है!

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है। हर अवॉर्ड अपने आपमे विशेष होता है, लेकिन जब किसी अन्य देश से अवॉर्ड मिलता है तो यह भरोसा मजबूत होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

pm

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा यह विश्वास भी बढ़ता है कि हमारे प्रयासों से दोनों देशों के लोगों का कल्याण हुआ है, हमें और अधिक परिश्रम करने का उत्साह और ऊर्जा मिलती है। यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। यह भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। भूटान की इस महान भूमि पर सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को नम्रता से स्वीकार करता हूं। इस सम्मान के लिए भूटान की जनता का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।

140 करोड़ देशवासी जानते हैं कि भूटान के लोग उनके अपने परिवार के सदस्य हैं। भूटान के लोग भी यह मानते हैं कि भारत उनका परिवार है। हमारे संबंध अटूट है, मित्रता अटूट है, आपसी सहयोगी अटूट है और सबसे बड़ी बात हमारा विश्वास भी अटूट है। मेरे लिए आज का यह दिन बहुत विशेष है, सुखद संयोग से अभी तीन दिन पहले ही हिज रॉयल हाइनेस का जन्मदिन था।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लोगों से मुलाकात की तस्वीरें भी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+