2024 का चुनाव देश को 100 साल आगे लेकर जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोशल मीडिया वॉलंटियर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार का अगला कार्यकाल काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। यह चुनाव ना सिर्फ देश को 5 साल आगे लेकर जाएगा बल्कि 100 साल आगे लेकर जाएगा और 1000 साल की मजबूत नींव डालने का काम करेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत ऐतिहासिक चुनाव है और इस चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत में भाजपा सरकार बनना बहुत अहम है। अगर आपने पहले पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाई तो जो बड़े-बड़े काम हुआ है वो नहीं हो पाता।

keshav prasad
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 में आपने दिखा दिया है कि आपकी ताकत क्या है। हमने 2014 का लोकसभा चुनाव जीता, 2017 का विधानसभा चुनाव जीता, 2019 में सबसे बड़े विपक्षी गठबंधन को परास्त करके कमल खिलाने में सफलता हासिल की। 2022 में सपा बहादुर अखिलेश यादव 400 सीटों का दावा कर रहे थे, उसकी आपने हवा निकाल दी।

2024 के चुनाव में 75 सीटें भाजपा जीतने जा रही है और बाकी की 5 सीटें सहयोगी दल जीतेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि हमें 370 से अधिक सांसद भाजपा के चाहिए और 400 सांसद भाजपा और गठबंधन दलों की चाहिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था को पांचवे नंबर ला सकते हैं तो पीएम मोदी तीसरे नंबर पर लाकर खड़ा कर सकते हैं। गरीबी हटाओं के नारे लगते थे, लेकिन पीएम मोदी ने गरीबी को हटाने का काम किया है। देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। जब लक्ष्य भ्रष्टाचार भारत बनाने का हो तो कोई भी बाधा ऐसे नेता के सामने टिक नहीं सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+