उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। एम्स की पीआरओ डॉक्टर आरती विज ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य की तबियत खराब होने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक 49 वर्षीय केशव प्रसाद को मस्तिष्क में घाव के चलते भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की जा सकती है। मौर्या कार्डियो न्यूरो सेंटर के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनपर नजर बनाए हुए है।













Click it and Unblock the Notifications