होली मिलन समारोह से बच्चे के साथ नहीं लौटी बहू, सुबह कुएं में मिली दोनों की लाश

मिर्जापुर। होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली विवाहिता और उसके नवजात बच्चे का शव कुएं में पड़ा मिला। मामला मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के ऊंटी गांव का है। शुक्रवार की रात पटिदार में शादी के बाद होली के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में अंधेरा होने के कारण विवाहिता और उसका नवजात बच्चा कुएं में गिर गया। रात खोजबीन के बाद कुएं में गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद किसी तरह से शनिवार की सुबह शव को बाहर निकाला गया।

kavita went to attend Holi Milan Samaroh, found dead in well in Mirzapur

दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पति रहता है सुरत
हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी 23 वर्षीय कविता कुमेर की शादी दो वर्ष पूर्व ऊंटी गांव के शिवशंकर से हुई थी। शिवशंकर सूरत में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पटिदारी के दीना ऊमर के पुत्र की 28 फरवरी को शादी हुई है। होली के दिन शुक्रवार को पटिदार दीना के घर पर कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में कविता के ससुर व परिवार के अन्य सदस्य भी गए थे। शुक्रवार की रात 10 बजे ससुर व परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो कविता दुल्हन की मुंह दिखाई के लिए ससुर से 20 रुपया लेकर अपने छह माह के नवजात बच्चे के साथ होली कार्यक्रम में दीना के यहां जाने के लिए घर से निकली।

रास्ते में था कुआं
कविता के घर से दीना का घर 500 मीटर दूर है। रास्ते में एक कुआं है। रात के समय रास्ते में अंधेरा होने के कारण कविता कुएं में गिर गई। कुएं के पास जगत का निर्माण नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे ज्यादा होने के कारण रात में ठीक प्रकार से दिखाई न देने या फिर ठोकर लगने के चलते कुएं में जा गिरी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने दीना के घर पर पता किए तो कविता वहां नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों ने कविता की तलाश शुरू कर दी। खोजते-खोजते कुएं के पास पहुंचे तो दोनों कुएं में गिर दिखाई दिए। काफी मश्क्त के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+