अमित शाह के दौरे से पहले हाउस अरेस्ट हुई कौशांबी MLA पल्लवी पटेल, अखिलेश यादव ने BJP को कुछ यूं घेरा

गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कौशांबी महोत्सव के लिए आज कौशांबी पहुंचेंगे। इससे पहले पुलिस ने सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेक को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।

Pallavi Patel

Akhilesh Yadav: कौशांबी महोत्सव में शिरकत करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के कौशांबी आ रहे हैं। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कौशाबी महोत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के कौशांबी आने से पहले सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पल्लवी पटेल कौशांबी महोत्सव में हंगामा कर सकती हैं, जिसके बाद पलिस ने उन्हे हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ट्वीट करते हुए बीजेपी की तीखी आलोचना की है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरे साझा की है। साथ ही लिखा, 'विपक्ष की एक माननीय महिला विधायक डॉ. पल्लवी पटेल को अपने विधानसभा क्षेत्र कौशांबी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन द्वारा नज़र बंद करना, भाजपाई नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है।'

अखिलेश ने बीजेपी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कौशांबी की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। वहीं, हाउस अरेस्ट होने पर समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल का बयान भी सामने आया है। पल्लवी पटेल के मुताबिक, कौशांबी महोत्सव में देश के गृहमंत्री अमित शाह आने वाले हैं।

इसलिए सिराथू कि जनता कि तरफ से वह होम मिनिस्टर का स्वागत करने के लिए जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें रोक दिया है। एमएलए पल्लवी पटेल ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने उनके विशेषाधिकार का हनन किया है। वहीं, पल्लवी पटेल को घर पर नजरबंद किए जाने से सपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई।

अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने पिछले विधानसभा चुनाव में सिराधू सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। तभी से बीजेपी नेताओं और पल्लवी पटेल के बीच तकरार चल रही है। तो वहीं, अब कौशांबी महोत्सव का आयोजन हो रहा है तो उन्होंने निमंत्रण नहीं दिया गया है।

Recommended Video

    Ramcharitmanas Controversy पर अब Samajwadi Party MLA Pallavi Patel ने कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    निमंत्रण न मिलने नाराज पल्लवी बिना निमंत्रण के ही कार्यक्रम में शिकरत करने की तैयारी कर रही थीं। जैसे ही खुफिया विभाग (एलआईयू) को इसकी सूचना मिली तो वैसे ही पुलिस ने पल्लवी पटेल को उनके घर में ही नजर बंद कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+