अफगानी समझकर पीटा गया कश्मीरी छात्र, नोएडा की यूनिवर्सिटी से हुआ गायब
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से बीएमआईटी (BMIT) फर्स्ट ईयर का एक कश्मीरी छात्र पिछले तीन दिन से लापता है। एहतेशाम बिलाल नाम के इस छात्र की पिछले दिनों अफगानी समझकर यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों ने पिटाई की थी। लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर की शाम उसकी लोकेशन घर से करीब 40 किलोमीटर दूर मिली है। इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क के सिपाहियों ने जांच शुरू की है। इसी थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। यूनिवर्सिटी से प्राप्त रिकॉर्ड के मुताबिक, बिलाल कश्मीरी ही है। तीन दिन पूर्व वह यूनिवर्सिटी से दिल्ली जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उससे काफी प्रयास संपर्क करने के किए गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने मामले संदिग्ध मानते हुए कई जगह सिपाही भेजे हैं। बताया जाता है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में यूनिवर्सिटी के दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया था, जिसमें बिलाल को भी पीटा गया था। सीओ ग्रेटर नोएडा, अमित श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications