पद्मावत का विरोध, करणी सेना ने संजय लीला भंसाली का सिर काटने का किया एलान

बुलंदशहर। पद्मावत फिल्म पर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना ने पद्मावत के निर्देशक संजय लीला भंसाली का सिर काटने का एलान कर डाला। करणी सेना यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाइसेंस फ्री हथियार रखने की अनुमति दी जाये यानी कोई भी क्षत्रिय बिना लाईसेंस के हथियार रख सके, ऐसा कानून संविधान में पास कराना चाहिए।

बुलंदशहर में करणी सेना का प्रदर्शन

बुलंदशहर में करणी सेना का प्रदर्शन

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर सुर्खियों में आई करणी सेना के सदस्यों ने बुलंदशहर में जमकर हथियार लहराये। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह ने बुलंदशहर पहुंचकर संजय लीला भंसाली का सिर काटने का एलान कर डाला। वीर प्रताप सिंह ने कहा कि सरकर द्वारा फ्री लाइसेंस हथियार रखने की अनुमति दी जाये।

'पद्मावत को रिलीज नहीं देंगे'

'पद्मावत को रिलीज नहीं देंगे'

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वो फिल्म पद्मावत को देश या विदेश में कहीं भी रिलीज नही होने देंगे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बातचीत की जायेगी। इस फिल्म से राजपूतों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

25 जनवरी को पद्मावत होगी रिलीज

25 जनवरी को पद्मावत होगी रिलीज

बता दें कि 'पद्मावत' भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावत' में 5 बदलाव के सुझाव देकर, इसे हरी झंडी दे दी थी। विवादित फिल्म 'पद्मावत' में 300 कट लगाए हैं लेकिन करणी सेना का कहना है कि फिल्म के नाम में बदलाव करने से कुछ नहीं होगा। सेंसर बोर्ड को पद्मावत फिल्म पर रोक लगानी होगी। अगर फिल्म उसके बाद भी रिलीज की जायेगी तो पद्मावत का विरोध हथियारों के साथ किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+