VIDEO:कांवड़ वेशधारी लोगों ने डायल 100 वाहन को तोड़ा, पुलिसकर्मियों को पीटा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांवड़ के वेशधारी लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस की डायल 100 गाड़ी को भी कांवड़ियों ने तोड़ डाला। इतना ही नहीं कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की।

मामला बुलंदशहर के नरसैना थाना क्षेत्रा के बुकलाना गांव का है। पप्पू बिजली का मीटर लगाने का काम करता है। एक सप्ताह पहले पप्पू ठेकेदार के साथ बुकलाना में दीपू के घर पर मीटर लगाने के लिए गया था। इस बात लेकर दोनों पक्षों का विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि कांवड़ के भेष में बुधवार को कनौना गांव निवासी पप्पू अपने साथियों के साथ कांवड़ियों के जत्थे में अहार जाते समय गांव बुकलाना में रुक गया। पुलिस के अनुसार, पप्पू के जत्थे की गांव निवासी दीपू से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में पप्पू घायल हो गए। घटना की जानकारी अन्य कांवड़ियों को लगी तो वह भड़क गए।

कांवड़ियों ने पुल पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर वैन को भी तोड़फोड़ दिया। गुस्साएं कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों की भी पिटाई की। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से अपनी
जान बचाकर भागे और थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू किया।
एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। इस मामले में चौकी इंचार्ज सुभाष राजपूत ने पप्पू, अमित, विनोद, राजकिशोर, बीधा, सुखपाल व बंटी को नामजद करते हुए 50 अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: सिपाही को उसकी बेल्ट से पीटा, वर्दी भी फाड़ी, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications