यूपी: पति ने स्पीड पोस्ट से पत्नी को दिया तलाक, महिला ने CM योगी को लिखी चिट्ठी

एक ट्वीट में आलिया सिद्दीकी नाम की महिला ने लिखा, 'प्लीज मेरी मदद करिए, मेरे पति ने स्पीड पोस्ट से तीन तलाक दिया है। आप मिलने का समय दें, मुझे न्याय दें।'

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने स्पीड पोस्ट के जरिए उसे तलाक दिया है। महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले में दखल देने की अपील की है। महिला ने बताया कि शादी के कुछ घंटों बाद ही उसके पति ने तलाक देने की धमकी दी थी क्योंकि उसने संबंध बनाने से इनकार किया था।

ट्वीट करके मांगा इंसाफ

ट्वीट करके मांगा इंसाफ

शादी के अगले दिन घर वापस लौटी

शादी के अगले दिन घर वापस लौटी

आलिया ने बताया कि नासिर खान नाम के व्यक्ति से उसकी शादी 23 नवंबर 2016 को हुई थी। वह बिजनौर जिले में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर पद पर कार्यरत है। शादी के बाद उसे पता चला कि नासिर पहले से शादीशुदा है। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस हुई और आलिया ने नासिर से संबंध बनाने से इनकार किया था जिसके बाद नासिर ने आलिया का शारीरिक उत्पीड़न किया। नाराज होकर आलिया अगली सुबह अपने माता-पिता के घर वापस चली गई।

'स्पीड पोस्ट से भेजा तलाक'

'स्पीड पोस्ट से भेजा तलाक'

आलिया ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति ने 27 जनवरी को स्पीड पोस्ट के जरिए तलाक दे दिया। उन्होंने कहा कि वह इसे तलाक नहीं मानती। उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक के नाम पर महिलाओं के साथ ज्यादती हो रही है।

'हजारों महिलाओं की जिंदगी तबाह'

'हजारों महिलाओं की जिंदगी तबाह'

प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से आलिया ने अपील की कि ट्रिपल तलाक की प्रक्रिया को बंद किया जाए। इससे हजारों मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी तबाह हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+