अपना पिता मानकर कार्यकर्ताओं ने अटल की मनाई तेरहवीं, करवाया अपना मुंडन
कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद आज कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से तेरहवीं मनाई। तीन प्रशंसकों ने अपना सर मुंडवाकर पूरे रीति-रिवाजों के मुताबिक क्रियाकलाप कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने तेरह ब्राहमणों को भोजन भी खिलाया।

कानपुर में जनसंघ की स्थापना के समय से जुड़े अटल के प्रशंसकों ने आज अपने दिवंगत नेता का तेरहवीं संस्कार मनाया। इसके लिये फूलबाग स्थित पं. दीनदयाल स्मृति वाटिका में तीन प्रशंसकों ने सिर के बाल मुंडवाए, हवन पूजन किया और फिर तेरह ब्राहमणों को भोज कराया गया। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट है। उनका कहना था कि भारतीय जनसंघ का स्थापना अधिवेशन कानपुर में हुआ था इसलिये यहां के पुराने कार्यकर्ता खुद को अटल जी के परिवार का मानते हैं और इसलिए उन्हें अपने बाल अर्पित कर रहे हैं।

देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया की हम लोगों ने अटल जी की तेरहवीं मनाई है। हम लोग अटल जी को अपना पिता मानते थे इस लिए हम लोगों ने उनकी तेहरवी के दिन बकायदा अपना सर मुंडवाया कर पुरे विधिविधान के साथ पूजन कर श्रद्धांजलि दी है। पूजन के दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण किया गया जिससे अटल जी की आत्मा को शांति मिल सके इन लोगों ने कहा कि अगर ये पब्लिसिटी स्टंट होता तो यह तेरहवीं संस्कार सादगी की बजाय बड़े नेताओं और प्रचार प्रसार के बीच कराया जाता।












Click it and Unblock the Notifications