बच्चा खिलाते-खिलाते आंखों से ओझल हो गई महिला, देखती रह गई मां
कानपुर। कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर एक बार फिर बच्चा चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक महिला मां को बच्चा खिलाने के बहाने चोरी कर भाग निकली। काफी देर तक बच्चे की तलाश की लेकिन परिजनों को अपने जिगर के टुकड़े का कोई भी अता पता नही चला। बच्चा चोरी से बेहाल परिजनों ने जीआरपी पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। जब पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बच्चे को चोरी कर भागने वाली महिला नजर आई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे और चोरी करने वाली महिला की तलाश में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि बिल्हौर के रमईपुर गाँव निवासी बबलू आजाद अपनी पत्नी शायरा और एक साल के बच्चे हसन के साथ रेल से कटिहार जाने के लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुँचे थे। पता चला कि कटिहार जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नम्बर 7 से जाएगी। जनरल टिकट लेकर आजम अपनी पत्नी और बेटे हसन को लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नम्बर 7 पर पहुँचे। इस दौरान एक महिला बैग लेकर दंपति के पास बैठ गई और बातों-बातों में दंपति से बच्चे की तारीफ कर खिलाने लगी। अचानक एक साल का मासूम हसन जोर-जोर से रोने लगा तो हसन की माँ ने बच्चा भूखा होने पर कुछ खाना लाने के लिए कहा।
आजम जब बच्चे के लिए कुछ खाना लाने के लिए गया तो अपरचित महिला ने बच्चे की माँ से खिलाने के लिए गोदी लेकर खिलाने लगी। इसके बाद अपरचित महिला बच्चे को खिलाते-खिलाते आंखों से ओझल हो गई। शायरा ने समझा कि अपरचित महिला कहीं आस पास बच्चे को खिला रही होगी। जब पिता आजम बच्चे के लिए खाने का सामान 10 मिनट बाद लेकर पहुंचा तो शायरबानो से पूछा कि बच्चा कहां है तो महिला ने बताया अपरचित महिला हसन को गोदी में खिलाते हुए कई गायब हो गई है तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। आधा घंटे तक जब रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर तलाशा लेकिन अपरचित महिला और बच्चे का कोई सुराग नही मिला। थक हार कर परिजनों ने जीआरपी थाने में बच्चा चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो बच्चा चोरी कर भाग रही महिला की तस्वीर सामने आई। अब पुलिस महिला और बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications