अवैध संबंध बनाने की करता था जिद इसलिए हत्या के बाद भी महिला ने पेंचकस से गोदकर की थी तसल्ली

कानपुर। कानपुर में हुए इन्द्र बहादुर उर्फ विजय यादव हत्याकांड का खुलासा एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा ने आज कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विजय यादव महिला पर नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। महिला के इनकार करने पर मृतक उसे सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करने लगा था। हत्याकांड के वक्त वो महिला भी वहां मौजूद थी और खुद विजय को चाकुओं से गोदकर उसकी मौत की तसल्ली की। पुलिस हत्याकांड में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

24 नवंबर को हुई थी हत्या

24 नवंबर को हुई थी हत्या

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा ने बताया कि रावतपुर गांव निवासी मृतक विजय यादव की 24 नबंवर की शाम करीब साढ़े 6 बजे पेचकस और चाकुओं से गोदकर निमर्म हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने पूनम झा उसके पति विनय झा, विनोद झा और सत्यम को चापड़, चाकू, पेचकस और महिला की खून से सनी साड़ी को बरामद किया है। महिला ने पुलिस को बयान दिया हैं कि विजय कुछ साल पहले उसके घर फर्नीचर के काम से सिलसिले में आया था इस दौरान विजय ने उसका नंबर एक्सचेंज हो गया था। दोनों के बीच कई सालों तक फोन पर बातें होनी शुरु हो गईं। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो विजय ने उसे गोली मार दी थी, जिसमें वह करीब आठ महीने तक जेल में भी बंद रहा था।

जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने को डालता था दबाव

जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने को डालता था दबाव

जेल से छूटने के बाद विजय ने कई बार पूनम से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उसने मुलाकात करने से इनकार कर दिया। फिर विजय ने पूनम की आईडी का एक नया नंबर और सेलफोन लिया और सेल्समैन लड़की के जरिये वह फोन उस तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच फिर से बातें होनी शुरु हो गई महिला का कहना हैं कि विजय उसे धमकाता था की वह पति की कार में स्मैक, असलहा या फिर चरस रख दे वह उसे बंद करा देगा। इस पर भी महिला राजी नहीं हुई तो विजय ने पति और पूरे परिवार को जहर देकर मार डालने की बात कह दी। विजय की हरकतों से तंग आकर महिला ने खुद जहर खा लिया।

परिवार के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

परिवार के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

जब यह जानकारी परिवार को हुई तो परिजनों ने साजिश के तहत विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। कत्ल के दिन महिला ने फोन कर विजय को अमार्पुर थाने के पीछे सुनसान रास्ते पर बुलाया। विजय अपनी कार से पहुंचा और महिला स्कूटी से पहुंची, लेकिन वहां पर महिला के परिजन और गाजियाबाद से आए दो अन्य युवक भी मौजूद थे। विजय महिला से बात ही कर रहा था कि विनय ने पीछे से उसके सिर पर सरिया से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद एक-एककर सभी लोगों ने विजय को चाकुओं, चापड़ व पेंचकस से गोदना शुरु कर दिया। विजय से आजिज हो चुकी महिला ने भी उसे चाकुओं से गोदा फिर वहां से सभी फरार हो गए। हत्याकांड के बाद अभियुक्त झाड़ियों में आलाकत्ल फेंककर भाग निकले। पुलिस फरार अभियुक्त अनुपम और उसके साथी की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+