शादी के बाद भी प्रेमी से करती थी छुप-छुपकर बातें, पति ने कर दिया 'पत्नी-दान'

कानपुर। कानपुर में एक पति ने शादी के तीन माह बाद ही अपनी पत्नी उसके प्रेमी को दान कर दी। यह ''पत्नी-दान'' पुलिस और बजरंगबली को साक्षी मानकर किया गया। धर्म और कानून को धता बताकर किये गये इस दान को समाज के लोग सही ठहरा रहे हैं। पत्नी शादी के बाद से ही अपने प्रेमी से छुप-छुप के बात किया करती थी और मना करने पर जान देने की धमकी भी देती थी, इस बात से सहमे पति ने अपनी पत्नी ही प्रेमी को दान कर दी।

 प्रेमी से रात को करती थी छुप-छुपकर बातें

प्रेमी से रात को करती थी छुप-छुपकर बातें

शादी के समय पिता अपनी बेटी का कन्यादान करते हैं लेकिन कानपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी ही दान कर दी। पत्नी के प्रेमी ने इस दान को स्वीकार किया और उसे जिन्दगी भर अपने साथ रखने का वायदा किया। दानदाता का नाम सुजीत गुप्ता है। उसने सौ दिन पहले ही शान्ती से दहेज रहित विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को रातों में छुप-छुप कर प्रेमी से बातें करते देखा।

मना करने पर देती थी जान देने की धमकी

मना करने पर देती थी जान देने की धमकी

सुजीत ने ऐतराज किया तो पत्नी ने दो बार जान देने की कोशिश कर डाली। नवविवाहिता पत्नी मर गई तो वो बुरी तरह फंस जाएगा, ये सोचकर उसने पत्नी के प्रेमी रवि यादव से बात की और उसे पत्नी दान में देने की पेशकश की। रवि तुरन्त तैयार हो गया। समाज के लोगों ने भी इस पर सहमति जता दी तो सुजीत और शान्ति के घरवाले भी राजी हो गए।

बैंडबाजे के साथ दान कर दी पत्नी

बैंडबाजे के साथ दान कर दी पत्नी

आज बैण्डबाजा के साथ पूरे मोहल्लेवाले नाचते गाते पहले पुलिस चैकी सनिगवां पहुंचे। पुलिस चौकी के बाहर सुजीत ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंपा और फिर पत्नी-दान लेने वाले रवि यादव ने हनुमान मन्दिर में जाकर शान्ति की मांग भरकर उसे अपना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+