बुरी नीयत रखता था ससुर, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत

कानपुर। कानपुर में एक बहू ने अपने प्रेम सम्बंध को छिपाने के लिए प्रेमी संग मिल कर ससुर का कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद लाश को छिपाने के लिए गांव के बाहर कुंए में फेंक दिया। इस घटना के बाद अपराध बोध में महिला के प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

kanpur daughter in law killed his father in law with the help of his boyfriend

महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा में 17 सितम्बर को कुंए के रिटायर्ड केस्को कर्मी का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में 65 वर्षीय विश्राम सिंह की हत्या किए जाने की बात सामने आई। तफ्तीश में यह बात सामने आई कि मृतक विश्राम सिंह के पड़ोस में रहने वाले विजय कोरी का उसके घर आना जाना था। पुलिस ने इस बिन्दु पर जांच करना शुरू किया तो परतें खुलनी शुरू हो गईं। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने निकलकर आई कि विश्राम सिंह की बहू संगीता के प्रेम सम्बन्ध विजय से थे।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि मृतक विश्राम सिंह अपनी बहू पर बुरी नियत रखता था यह बात विजय को पसंद नहीं थी। विजय ने विश्राम सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जब विश्राम बाजार गया तो विजय ने रास्ते में उसके साथ शराब पी और जब विश्राम नशे में हो गया तब विजय ने अंगौछे से गला घोटकर उसकी ह्त्या कर दी। हत्या करने के बाद विजय ने संगीता की मदद से विश्राम के शव को खेत में बने कुए में फेंक दिया। पकड़े जाने के डर और अपराध बोध के चलते 16 अक्टूबर को ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी।

वहीं पुलिस ने जब मृतक की बहू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने विजय से अपने सम्बंधों और हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक विश्राम सिंह अपनी बहू संगीता और विजय के सम्बंधों के बारे में जान गया था। जिसके चलते दोनों ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+