जज को मिला धमकी भरा पत्र, 'लिखा- घूसखोर जजों को मौत के पास भेजा जाए'

कानपुर। कानपुर में कुछ दिन पहले हिजबुल के संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने के बाद से जहां एक ओर पुलिस प्रशासन सतर्क है वहीं आज कोर्ट को मिले धमकी भरे पत्र ने सबको दहशत में डाल दिया है। इस पत्र को भेजने वाले शख्स ने खुद को भ्रष्टाचार से पीड़ित बताया है और कोर्ट परिसर को 23 सितंबर से 30 सितंबर के बीच बम से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। कई थानों की फोर्स कोर्ट परिसर में पहुंच कर चेकिंग कर रही है।

kanpur court ADJ rajat singh received the letter writing bombarding threat on it


बता दें कि इस पत्र में एडीजे-1 की कोर्ट को संदिग्ध लोगों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। कोतवाली व आसपास के थानों की फोर्स ने कचहरी परिसर में चेकिंग शुरू कर दी है। पत्र एडीजी 1 के पास आया है। मामले को लेकर एसपी अलर्ट हो गए हैं, उन्होंने कई थानों की फोर्स को मौके पर भेजा है। खास बात ये है कि धमकी भरा ये पत्र अखिल भारतीय निषाद मंच के लेटर पैड पर लिखकर जिला जज को डाक के जरिए प्रेषित किया गया था।

kanpur court ADJ rajat singh received the letter writing bombarding threat on it

पत्र में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है साथ ही तिथि भी लिखी है। 23 तारीख से 30 तारीख के बीच संदिग्धों ने कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की दी है। धमकी भरी चिट्ठी एडीजे फर्स्ट रजत सिंह जैन को मिली है। उन्होंने मामवे की शिकायत डीएम व एसएसपी को दी। कोर्ट अधिकारियों ने पुलिस के साथ कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है।

बार एसोसियन महामंत्री कानपुर भानूप्रताप सिंह ने बताया कि एक पत्र जिलाजज के नाम आया है इसमें लिखा है की 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पूरी कचेहरी को बम से उड़ा दूगा। यह किसी सिरफिरे का काम है फिलहाल पुलिस ने कचेहरी परिषर की चेकिंग कराई है।

डिप्टीएसपी कोतवाली अजय कुमार ने बताया कि धमकी भरा पत्र जज साहब के नाम आया है जिसमे लिखा है की कचहरी को बम से उड़ा देंगे। मामले गंभीरता को देखते हुए कचहरी में चेकिंग कराई गई है। वहीं न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और लोगों की न्यायालय के अंदर जाने से पहले चेकिंग कराई जाएगी। उसके बाद ही लोग न्यायालय के अंदर जा सकेंगे। वहीं पुलिस इस पर भी जांच कर रही है की आखिर पत्र कहां से आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+