कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन, रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

Kannauj Railway Station Accident:उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर बन रही एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिर जाने से लगभग दो दर्जन मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं। कानपुर के कमिश्नर के विजयेंद्र पांडियन के मुताबिक, "करीब 28 लोगों को बचाया गया है,6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं।"

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा छत की शटरिंग गिरने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि शटरिंग पर कंक्रीट डालते ही वह अचानक गिर गई, जिससे ये हादसा हुआ।घटना के तुरंत बाद, रेलवे और जिला प्रशासन ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने में मदद की। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

up news jpg

मुआवजे की घोषणा,जांच समिति का गठन

उत्तर पूर्व रेलवे (NER) ने हादसे में घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

उत्तर पूर्व रेलवे ने घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस कमेटी में प्रमुख अभियंता (योजना और डिज़ाइन), इज्जतनगर के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त शामिल होंगे। जांच समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का निर्देश दिया। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़े Kannauj: कन्नौज में गिरा रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन लेंटर, 23 को बचाया, तीन गंभीर घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+