VIDEO: खेत में प्रेमी के साथ इस हाल में थी पत्नी, देखकर बौखलाए पति ने किया ऐसा हाल

कन्नौज। अवैध संबंध को लेकर पत्नी को पकड़ कर पति ने सबके सामने तालिबानी सजा दे डाली। गुस्साए पति ने पूरे गाँव के सामने पेड़ से बांधकर पत्नी को जमकर पीटा और हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाते रहे। इस दौरान तमाशबीन बने ग्रामीणों ने बचाने की भी कोशिश नहीं की। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने महिला को चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण उलटा पुलिस से ही भिड़ने लगे जिसके बाद थाने की फ़ोर्स आने पर महिला को छुड़वाया गया।

kannauj husband beaten his wife very badly after seeing her with her lover

मामला इन्दरगढ़ थाने के मदारीपुर इलाके का है जहां पति ने मक्के के खेत में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ लिया। इसके बाद अपने साथियों संग मिलकर दोनों का एक पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कब्जामुक्त कराया। साथ ही पति को थाने ले आई। इस मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने देर शाम मक्के के खेत में पत्नी को उसके प्रेमी संग रंगरलियां मनाते देख लिया। इसके बाद उसने अपने तीन साथियों को बुलाया। इसके बाद पत्नी और प्रेमी को खेत से दबोच लिया। दोनों को पेड़ से बांधकर उन्हें जमकर पीटा। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को छुड़वाया। बताया जाता है कि पति को पत्नी के चरित्र पर पहले ही शक था। इसलिए वह काफी दिनों से उस पर नजर रखे हुए था। शाम को उसकी पत्नी चारा लेने के बहाने खेत पहुंची तो पति भी छिपते-छुपाते उसके पीछे पहुंच गया। यहां उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मारपीट में महिला और उसका प्रेमी दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनका मेडिकल कराया गया है। इसके साथ ही महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष टी० पी० सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+