VIDEO: जैसा कंगना ने किया क्या कर पाएगी बॉलीवुड की कोई और हीरोइन
कंगना रनौत, वाराणसी के गंगा घाट में गंगा आरती के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कंगना गंगा नदी में उतर गई। वहां उन्होंने डुबकी भी लगाई।
वाराणसी (यूपी)। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत का हर अंदाज बेहद खास होता है। चाहे उनकी एक्टिंग हो या फिर आम जीवन...इसका नमूना उस समय देखने को मिला जब कंगना वाराणसी पहुंची थी। वहां उन्होंने उन्होंने महाआरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा में डुबकी भी लगाई।

जब कंगना ने लगाई गंगा में डुबकी
कंगना रनौत, वाराणसी के गंगा घाट में गंगा आरती के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कंगना गंगा नदी में उतर गई। वहां उन्होंने डुबकी भी लगाई। इस मौके पर वहां काफी चहल-पल नजर आई। लोग हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। गंगा मैया की जय के भी जयकारे गूंज रहे थे।

कंगना की फिल्म 'माणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' का पोस्टर लॉन्च
मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने आने वाली फिल्म 'माणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' का पोस्टर वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर जारी किया। इस फिम को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं जिसका नजारा काशी के गंगा घाट पर साफ नजर आया। पोस्टर के लॉन्चिंग के बाद कंगना ने पूरे विधि विधान से पांच ब्राह्मणों के साथ रोजाना होने वाली गंगा आरती से पहले गंगा पूजन किया। इस दौरान बिंदास अभिनेत्री पूजन के दौरान पूरे पारम्परिक वेशभूषा में नजर आयी। यही नहीं उन्होंने गंगा की अविरल धारा में बाकायदा डुबकी लगाई तो वहीं उनके साथ फिल्म की पूरी यूनिट भी साथ दिखी। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बायोपिक पर आधारित है। जिसमें लक्ष्मीबाई का रोल कंगना निभा रही हैं।

पूजन के बाद कंगना ने लगाई गंगा में डुबकी
कंगना रनौत ने पोस्टर लॉन्चिंग के बाद रोजाना की आरती के पहले जब गंगा की अविरल धारा में डुबकी लगाने जा रही थी तो कुछ कदम पानी में पैदल चलने के बाद बाकायदा पांच डुबकियां लगाने के बाद हाथ जोड़ कर ईश्वर को अपनी फिल्म की सफलता के लिए कामना कर रही थी। यही नहीं जब वो डुबकी लगा रही थी तो चारों ओर से काशी की परम्परा के अनुसार उनका स्वागत हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ किया जा रहा था। जिसके जवाब में कंगना ने अपने प्रशंसकों को जवाब देते हुए हर-हर महादेव का नारा भी लगाया।

रानी लक्ष्मीबाई के बायोपिक पर बनी हुई है ये फिल्म
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'माणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' के पोस्टर की लॉन्चिंग बनारस में होने की भी अपनी वजह है। दरसअल झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का जन्म काशी के भदैनी मुहल्ले में सन् 1828 में हुआ था। उनके बचपन का नाम माणिकर्णिका था इस कारण इस फिल्म के यूनिट के गीतकार प्रसून जोशी और शंकर एहसान लाय के साथ कंगना काशी के सबसे प्राचीन घाट दशाश्वमेघ पर अपने ऐतिहासिक फिल्म के 20 फिट का पोस्टर गुरूवार को जारी किया।

देखा काशी और बोट पर हुआ फोटो सेशन
पोस्टर के माध्यम से फिल्म के प्रमोशन में जुटी पूरी टीम ने गंगा के किनारे पहुंचते ही भावपूर्ण दृश्य को देखा। इस दौरान प्रसून जोशी, कंगना सहित शंकर एहसान लाय अपने को फोटो सेशन से रोक नहीं सके। पूरी टीम ने जमकर फोटो क्लिक कराए। हालांकि इस दौरान ज्यादातर समय कंगना अपने निजी फ़ोन में व्यस्त दिखी। हम आप को बता दें की फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला पोस्टर है इसके पहले इस फिल्म का महज स्केच जारी किया गया था।
देखिए, कंगना ने कैसे लगाई गंगा में डुबकी












Click it and Unblock the Notifications