151 फीट का तिरंगा लेकर दौडे कांवड़िएं, दूर दूर से देखने पहुंचे लोग

शिवरात्रि पर्व में अब केवल 24 घंटे का वक्त ही शेष बचा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से भगवान भोलेनाथ पर शिवरात्रि का जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा।

सहारनपुर। शिवरात्रि पर्व में अब केवल 24 घंटे का वक्त ही शेष बचा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से भगवान भोलेनाथ पर शिवरात्रि का जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। इससे पूर्व ही सभी शिवभक्तों को अपने अपने गंतव्य की ओर पहुंचना है। गुरुवार को दिनभर शिवभक्त खूब दौड़ लगाते नजर आए। सहारनपुर के शिवभक्तों ने कांवड़ के साथ साथ हाथों में 151 फूट का तिरंगा लेकर दौड़ लगाई तो हर किसी की निगाह उन पर टिक गई।

अंतिम दो दिनों होती है डाक कांवड़ यात्रा

अंतिम दो दिनों होती है डाक कांवड़ यात्रा

सावन माह में कांवड़ मेले के अंतिम दो दिनों में डाक कांवड़ प्रारंभ हो जाती है। डाक कांवड़ के दौरान शिवभक्तों द्वारा एक समय निर्धारित किया जाता है। इस निर्धारित समय के दौरान उन्हें अपने घर से निकलने से लेकर हरिद्वार से वापस अपने घर के पास के शिवालय या मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करना होता है। गुरुवार की सुबह चार बजे से ऐसा ही कुछ नजारा कांवड़ मार्ग पर नजर आया।

एक कांवड़िया थकता तो दूसरा दौड़ने लगता

एक कांवड़िया थकता तो दूसरा दौड़ने लगता

यहां से गुजरने वाले हरियाणा और पंजाब के साथ साथ यूपी के विभिन्न जनपदों के शिवभक्तों ने जमकर दौड़ लगाई। दौड़त दौड़ते जब एक कांवड़ियां थक जाता तो दूसरा कांवड़ियां आकर हाथों में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल को पकड़ कर दौड़ने लगता।

तिरंगा लेकर दौड़े

तिरंगा लेकर दौड़े

इस सबसे इतर सहारनपुर के भूतेश्वर मंदिर मार्ग शिवम, अमित और राजीव समेत उनके साथियों द्वारा 151 फूट का तिरंगा लेकर दौड़ना सभी के लिए हैरत का विषय बना रहा। देशभक्ति के जज्बे को उजागर करती इस कांवड़ को देखने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंचे और इस पुण्य कार्य में अपना हाथ बंटाया। 151 फूट की इस तिरंगे को पकड़ने के लिए करीब 25 शिवभक्त लगे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+