VIDEO: रामलीला में कहीं नहीं दिखेंगे राम, वीडियो बनाने वाले पत्रकार की राक्षसों ने की पिटाई

ग्रामीणों को अश्लील डांस दिखाकर उनकी आस्था पर चोट की जा रही है। पिछले काफी दिनों से अश्लील डांस रामलीला पार्टी में कराए जाने की खबर मिल रही थी। कवर करने गए पत्रकार को रामलीला कमिटी वाले ने पीट दिया।

रामपुर। रामपुर में रामलीला के मंच पर अश्लील और फूहड़ डांस देखने को मिला। इस रामलीला पार्टी में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं इस डांस की कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार को आयोजकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही उसके रुपए और एटीएम कार्ड के साथ-साथ कई सामान छीन लिए। पीड़ित पत्रकार द्वारा पुलिस को सूचना देने पर कार्रवाई के नाम पर उल्टे कोतवाल साहब ने पत्रकार को ही हड़काय दिया।

Journalist beaten by Ramleela Committee

जिला रामपुर की तहसील मिलक के गांव रौरा कलां में पिछले करीब दस दिन से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। साथ ही रामलीला के मंच पर बाहर से बुलाई गई बार बालाओं का फूहड़ और अश्लील डांस आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि ये सब जिला प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे किया जा रहा है और सभी आंख मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों को अश्लील डांस दिखाकर उनकी आस्था पर चोट की जा रही है। पिछले काफी दिनों से अश्लील डांस रामलीला पार्टी में कराए जाने की खबर मिल रही थी।

इसी की कवरेज करने एक निजी चैनल के पत्रकार गए तो रामलीला पार्टी आयोजकों ने कवरेज करने पर नाराजगी जाहिर की और पत्रकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। साथ ही उसके रुपए और एटीएम कार्ड तक छीन लिया। जान बचाकर भागे पत्रकार ने जब इसकी शिकायत मिलक थाना कोतवाल से की तो उल्टे मिलक कोतवाल ने पत्रकार को ही हड़काया और डांस पार्टी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पत्रकार ने एसपी से शिकायत की है। खबर तो ये भी है कि डांस पार्टी अब भी बदस्तूर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+