नशीले लड्डू खिलाकर 9वीं क्लास की छात्रा को ले भागा जीजा, जबरदस्ती रचाई शादी
Jija married sali: कक्षा 9वी में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसके जीजा ने नशीले लड्डू खिला कर विवाह कर लिया, विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला उत्तर प्रदेश के कर्वी जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र का है। 12 अक्टूबर को विद्यालय जा रही नाबालिक साली को जीजा ने पकड़ लिया और उसे गाड़ी से विद्यालय छोड़ने के लिए कहा जिसके बाद उसे गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में बैठाकर जीजा ने साली को नशीले लड्डू खिला दिए और वह अपनी साली को विद्यालय की जगह मंदिर ले गया फिर वहां उससे जबरदस्ती विवाह कर ली।

जबरदस्ती संबंध बनाया
पीड़िता रैपुरा थाना इलाके के ग्राम पंचायत अतरौली की निवासी है और आरोपी जीजा की पहचान अवधेश केसरवानी के रूप में की गई है। विवाह के बाद वह इसे अपने घर ले गया और फिर इसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए अवधेश ने किसी के सामने मुंह खोलने पर इसे जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन लड़की जब घर पहुंची तो उसने इस सारी घटना के बारे में अपनी परिजनों को बताया। लड़की के पिता और भाई अहमदाबाद में रह कर नौकरी कर रहे थे और जब इन्हें इस मामले के बारे में जानकारी मिली तो इन्होंने अहमदाबाद से आकर रैपुरा थाने में मामला दर्ज कराई।

पीड़ित के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
जब उचित कार्यवाही पुलिस की तरफ से नहीं की गई तो पीड़िता के परिजनों ने जिला मुख्यालय में जाकर पुलिस सुपरिटेंडेंट अतुल शर्मा से न्याय दिलाने की मांग की। लड़की के पिता और भाई ने अवधेश पर नाबालिक बच्ची का अपरहण कर उससे जबरदस्ती विवाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने रैपुरा थाने की पुलिस पर मामले में कारवाही न करने का आरोप भी लगाया है।

जीजा ने जबरन गाड़ी में बैठाया था
पीड़िता ने बताया 12 अक्टूबर को सुबह में मैं स्कूल जा रही थी। थोड़ी दूर जाने पर जीजा मिले। मुझसे बोले कि चलो तुम्हें छोड़ देते हैं। मैं नहीं बैठ रही थी, फिर भी बोले कि चलो स्कूल तक पूरा छोड़ देंगे। फोर व्हीलर में बैठने के बाद मुझे लड्डू दिए। लड्डू खाने के बाद मैं बेहोश हो गई। फिर आंख खुली तो मंदिर में थी।

विवाह का वीडियो हो रहा वायरल
जीजा ने साली से जबरन विवाह की। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications