Jhansi Viral Video: 4 सीटर ऑटो में बैठे 19 सवारी, पुलिस का माथा चकराया, देखें Video
Jhansi Viral Video: यूपी के झांसी से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जहां एक ऑटों में अतने सवारी बैठी थी जिसे देखकर पुलिस वाले हैरान हो गए। पुलिस ने जब ऑटो को रोका और उसके अंदर बैठे सवारियों को गिनना शुरू किया तो सिर चकरा गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

पुलिस का सिर चकरा गया
वायरल वीडियो शनिवार (15 फरवरी) का बताया जा रहा है। जब उत्तरप्रदेश के झांसी की बरुआसागर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान इस ऑटो पर रोका और उसमें बैठे सवारियों को बाहर निकलने के लिए कहा इसके बाद जो हुआ वो आपके सामने है।
ऑटो में ठूंस-ठूंस कर उसमें सवारियां बैठी हुई थी। पुलिस ने जब ऑटो में बैठे सवारियों को गिनना शुरू किया तो उसका सिर चकरा गया। 4 सीटर ऑटो में से 5-10 नहीं बल्कि 19 सवारी निकले। जिसके बाद पुलिस ऑटो को पुलिस थाने लेकर गई और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
झांसी पुलिस ने दी जानकारी
इस घटना पर झांसी पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, दिनाँक 15.02.2025 की रात्रि में थाना बरुआसागर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 ऑटो को 19 सवारियों को बैठा कर ले जाते हुए पकड़ा गया है, उक्त सम्बन्ध में ऑटो चालक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग वीडियो पर अजब-गजब कमेंट करने लगे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये ऑटो है या सेना का बख्तर बंद वाहन'।
वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा कि, 'ईमान मिलना चाहिए झांसी को' वहीं एक और यूजर ने लिका कि, 'भारतीय रेल को भी पीछे छोड़ दिया ऑटो वाले भाई ने' वहीं इस वीडियो को देखकर एक ने लिखा, 'ये ऑटो है या जादुगर का पिटारा'












Click it and Unblock the Notifications