झांसी: रेलवे में सीनियर अफसर की डांट सुनकर हुई कर्मचारी की मौत

रेलवे के कंट्रोल रूम में तैनात डिप्टी कंट्रोलर की मौत का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि डिप्टी कंट्रोलर सुनील राजपूत की मौत उसके सीनियर अफसर के लगातार डांटने से हुई है।

झांसी। रेलवे के कंट्रोल रूम में तैनात डिप्टी कंट्रोलर की मौत का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि डिप्टी कंट्रोलर सुनील राजपूत की मौत उसके सीनियर अफसर के लगातार डांटने से हुई है। इससे गुस्साए कंट्रोल रूम के अन्य कर्मियों ने काम ठप कर दिया जिसके चलते रेल यातायात बाधित हो गया। रेल कर्मियों और परिजनों के दो घंटे तक हंगामे के बीच रेलवे पुलिस डिप्टी कंट्रोलर का शव मौके से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी: रेलवे में सीनियर अफसर की डांट सुनकर हुई कर्मचारी की मौत

बताया जा रहा है कि कंट्रोल रूम के डीआरएम ऑफिस में बैठने वाले सीनियर डीओएम एसके शुक्ला ने एक दिन पहले डिप्टी कंट्रोलर सुनील राजपूत को काफी बुरी तरह डांट दिया था। इतना ही नहीं उन्हें बुरी तरह से सबके सामने डांटा गया। उनके साथियों के अनुसार उन्हें धमकाया भी गया जिस कारण सुनील मायूस हो गए थे शुक्रवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गयी।

वहीं, रेलवे हॉस्पिटल में जांंच के बाद ही सुनील की मौत की पुष्टि गई । डिप्टी कंट्रोलर की मौत के बाद कंट्रोल और अन्य रेलवे कर्मियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम में रेलवे कर्मियों ने काम बंद कर दिया। इससे रेल यातायात 3 घंटे तक बंद रहा जिसमें 6-7 मालगाड़ी को वहीं पर ही रोक दिया गया। शताब्दी एक्सप्रेस भी दो घंटे तक प्रभावित रही साथ ही 4 एक्सप्रेस भी आगसौद से बबीना तक की गाड़ियों को वहीं पर खड़ा कर दिया गया। इससे रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ये भी पढ़ें: पढ़िए बिहार में एक बडे़ घोटाले का सच, मामूली क्लर्क कैसे बना कुबेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+