यूपी के जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जमादार से लगवाया इंजेक्शन, मरीज की मौत
रायबरेली। यूपी के रायबरेली में मंगलवार को जिला चिकित्सालय में शिवेंद्र शर्मा की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हो गई। सुबह लगभग 6 बजे पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संजय कुमार शर्मा ने अपने पिता शिवेंद्र शर्मा को जिला चिकित्सालय लेकर गए। संजय के मुताबिक काफी मशक्कत करने और अनुनय-विनय के बाद डॉक्टर अतुल कुमार पांडे ने मरीज को भर्ती कर वार्ड भेज दिया।

संजय का आरोप है कि उसके बाद अस्पताल के डॉक्टर की टीम और नर्सों की टीम ने मरीज की खबर तक नहीं लेने गये। जब मरीज को ज्यादा दिक्कत हुई तो संजय डॉ अतुल कुमार पांडे से जाकर मिले और पिताजी की यथास्थिति के बारे में अवगत कराया। डॉक्टर, बेटे संजय के हाथ में दवा का पर्चा थमाते हुए बोले, ये दवाइयां व इंजेक्शन बाहर मेडिकल स्टोर से ले आइए।

दवाइयां और इंजेक्शन लाने के बाद फिर संजय ने डॉक्टर को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। डॉ अतुल कुमार पांडे ने मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए एक जमादार को भेज दिया। जमादार के इंजेक्शन लगाते ही मरीज शिवेंद्र शर्मा की थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई। इसके बाद डॉ जितेंद्र समेत डॉक्टरों की टीम आई लेकिन मरीज की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर की लापरवाही देख मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से मीडिया बुलाने की बात कही।
परिजनों का आरोप है कि डॉ अतुल कुमार पांडे और डॉक्टर जितेंद्र ने धमकी भी दी। मरीज के परिजनों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि मेरे साथ न्याय किया जाए और भविष्य में किसी मरीज के साथ ऐसा ना हो।












Click it and Unblock the Notifications