'अगले दौर की विपक्षी दलों की बैठक में लूंगा भाग', NDA में जानें की अटकलों पर जयंत चौधरी का बयान
आरपीआई सांसद रामदास अठावले और एसबीएसपी के संस्थापक और प्रमुख ओपी राजभर का दावा है कि जयंत चौधरी जल्द ही एनडीए में शामिल होंगे। वहीं, जयंत चौधरी ने अपना स्टैंड भी क्लियर कर दिया है।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार समीकरण बदलते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में मचा सियासी घमासान उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इसके संकेत भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई) सांसद रामदास अठावले और एसबीएसपी के संस्थापक और प्रमुख ओपी राजभर ने दिए हैं। उनका दावा है कि राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) जल्द ही एनडीए में शामिल होंगे।
वहीं, दोनों के दावों को जयंत चौधरी ने सोमवार को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि केवल उनके कहने से क्या हो सकता है? मेरा रुख स्पष्ट है...जनता 2024 में अपना जनादेश देगी। विपक्षी दलों की पटना में बैठक हुई, मैं अगले दौर की बैठक में शामिल होऊंगा। आखिर क्यों बोले जयंत नया सूट सिलवा लूं?

दरअसल, बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव गांव पहुंचे आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मीडिया ने पूछा कि क्या महाराष्ट्र वाला खेल यूपी में भी दोहराया जाएगा? मीडिया के सवाल का जयंत चौधरी ने सवालिया अंदाज मुस्कराते हुए जवाब दिया कि क्या मैं नया सूट सिलवा लूं? चौधरी ने यह भी साफ किया कि अगले दौर की बैठक में शामिल होऊंगा।
सपा में बडी टूट के राजभर ने दिए संकेत
आपको बता दें कि एसबीएसपी के संस्थापक और प्रमुख ओपी राजभर ने संकेत दिए हैं कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक और सांसद अखिलेश यादव के रवैये से नाराज हैं। ऐसे में जल्द ही उन्हें बीजेपी खेमे की तरफ देखा जा सकता है। जल्द ही शपथ लेते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, जयंत चौधरी के भी एनडीए में जाने के संकेत दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications