'जैसे-जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है, वो लाल टोपी से घबराकर फीते पर फीते काट रहे हैं', जया बच्चन का मोदी पर तंज

'जैसे-जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है, वो लाल टोपी से घबराकर फीते पर फीते काट रहे हैं....', जया बच्चन का PM मोदी पर तंज

नई दिल्ली, 13 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 सोमवार (13 दिसंबर 2021) को काशी के भव्य स्वरूप 'काशी विश्वनाथ धाम' का लोकार्पण किया है। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर को पीएम मोदी ने देश को समर्पित कर दिया है। इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। जया बच्चन ने कहा है कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं वो लाल टोपी से घबरा कर फीते पर फीते काट रहे हैं और शिलान्यास कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में होने जा रहे हैं।

'वो लाल टोपी से घबराकर, फीता काट रहे हैं...'

'वो लाल टोपी से घबराकर, फीता काट रहे हैं...'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा, 'जैसे-जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है वो लाल टोपी से इतने खबराएं हुए हैं कि फीते पर फीते काट रहें और शिलान्यास कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को अच्छी तरह बनने के लिए वहां पर जिनकी छोटी-छोटी दुकानें थी उनको आपने तो वहां से हटा दिया। क्या आपने उन्हें मुआवज़ा दिया?।''

'ये PMO का कार्यक्रम है या BJP की राजनीतिक कार्यक्रम है...'

'ये PMO का कार्यक्रम है या BJP की राजनीतिक कार्यक्रम है...'

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पर सपा की सांसद जया बच्चन ने न्यूज चैनल एबीपी से भी बात की है। जया बच्चन ने कहा, ''सबसे पहले तो आज हम 2001 के संसद हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देती हूं...जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए जान दी। काश, हमारे देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इस श्रद्धांजलि में शामिल होते तो बहुत अच्छा होता। चलिए पता नहीं काशी विश्वनाथ में आज जो कार्यक्रम हो रहा है, वो प्रधानमंत्री के दफ्तर से हो रहा है या फिर राजनीतिक बीजेपी का कार्यक्रम है, मुझे समझ में नहीं आ रहा है।''

'काशी कॉरिडोर के लिए जिनको हटाया...उनको मुआवजा दिया आपने...'

'काशी कॉरिडोर के लिए जिनको हटाया...उनको मुआवजा दिया आपने...'

जया बच्चन ने आगे कहा, ''और मैं ये भी जानना चाहती हूं कि ठीक है आपने वहां बहुत कुछ बनाया थोड़ी, बहुत साफ-सफाई की, लेकिन उस साफ-सफाई के लिए जो लोग वहां 100 सालों से बैठे हुए थे, उनको आपने हटा दिया, उनका रोजगार चला गया, उनके लिए आपने क्या किया, क्या आपने उन्हें मुआवजा दिया। उसकी भरपाई आप लोग कैसे करेंगे, क्या उनको कोई दूसरी जगह आप लोग देंगे। बस ये बता दीजिए...।''

'अखिलेश यादव सच बोल रहे है...'- जया बच्चन

'अखिलेश यादव सच बोल रहे है...'- जया बच्चन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर अखिलेश यादव के ट्वीट पर जया बच्चन ने कहा, ''देखिए ये राजनीति की बात नहीं है। ये सच्चाई है। अखिलेश जी, जो कह रहे हैं, वो सच कह रहे हैं, वो सच्चाई की बात कर रहे हैं।'' बता दें कि ट्वीट कर अखिलेश यादव ने दावा किया है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के परियोजना की शुरुआत सपा के सरकार के दौरान हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+