बीजेपी ने बनाया यूपी में निकलने वाली जन विश्वास यात्राओं का रोडमैप, जानिए किन किन जिलों से गुजरेगी

लखनऊ, 11 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले यूपी में निकाली जाने वाली यात्राओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि पूरे यूपी में जन विश्वास यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि पार्टी प्रदेश में छह जन विश्वास यात्राओं के माध्यम से जनसंवाद करेगी। यात्राएं प्रदेश के सभी जनपदों से होते हुए गुजरेगी, जिसमें सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है।

बीजेपी

यात्रा प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने बताया कि बिजनौर, मथुरा, झांसी, अम्बेडकरनगर, बलिया और गाजीपुर से जन विश्वास यात्राएं प्रारम्भ होगी। यात्राओं के उद्घाटन में राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति रहेगी। बिजनौर, मथुरा, झांसी, अम्बेडकरनगर व बलिया से 19 दिसम्बर को यात्राएं प्रारम्भ होगीं। जबकि गाजीपुर से 20 दिसम्बर को यात्रा प्रारम्भ होकर आगे बढे़गीं।

सोनकर ने बताया कि 2017 से पहले भाजपा ''न गुंडाराज न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार'' के नारे के साथ समाजवादी पार्टी के कुशासन को खत्म करने के लिए जनता के बीच गई थी। जनता के आशीर्वाद से 2017 में भाजपा की सरकार बनी। 5 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनता से किये गए अपने एक-एक संकल्प को पूरा करने का काम किया और 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं पर हम खरे उतरे हैं। हमने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सेवा और सुशासन के संकल्प को चरित्रार्थ करने का काम किया है।

सोनकार ने बताया कि यात्रा के माध्यम से भाजपा सुशासन, सशक्त कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण के अपने कार्यों, ढांचागत विकास, पर्याप्त बिजली, शिक्षा सुधार, कौशल विकास, कृषि कल्याण की दिशा में किये गए कार्यों के बारे में बताएगी। बैठक में यात्रा प्रभारी विद्या सागर सोनकर, सह प्रभारी सुभाष यदुवंश, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, सांसद संजय सेठ, जय प्रकाश निषाद, सतीश गौतम, सुब्रत पाठक, एमएलसी विजय बहादुर पाठक,धर्मवीर प्रजापति, मानवेन्द्र प्रताप, गोपाल अनजान भुर्जी, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+