ग्वालियर से मंगवाई गई थी 50 लाख की ब्रांडेड शराब, पुलिस ने जब्त कर दो तस्करों को दबोचा
इटावा। दीपावली का पर्व खानपान और मौजमस्ती का पर्व होता है। इसी का फायदा कुछ लोग गलत काम करने में उठाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के इटावा में सामने आया है, जहां त्यौहार में खपाने के लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियर से लाई गई महंगी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा है। ट्रक में मिली शराब की कुल कीमत पचास लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराबा के महंगे ब्रांड से भरा ट्रक पकड़ा। इस ट्रक में मिली लाखों की शराब मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इटावा दीपावली के त्यौहार पर खपाने के लिए लाई गई थी। पुलिस ने ट्रक के साथ दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ट्रक में मिली शराब की कीमत पचास लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है और इस शराब को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इटावा दीवाली के त्यौहार पर खपाने के लिए लाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications