आतंकियों को कारतूस सप्लाई करने वाला क्या बीजेपी का नेता है? जानिए सच
कारतूस सप्लायर राघवेंद्र की बड़े बीजेपी नेताओं के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। क्या वो बीजेपी नेता है, इस पर पढ़िए एक पड़ताल।
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के गीतानगर से यूपी ए टी इस द्वारा आरोपी राघवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ खींची कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में आतंकियों को कारतूस सप्लाई करने वाला राघवेंद्र बीजेपी के बिभिन्न नेताओं के साथ देखा जा सकता है । ये तस्वीरें केंद्रीय मंत्रियों के साथ हैं और आरोपी बीजेपी रैलियों में शिरकत करते हुए दिखया गया है। तस्वीरों में आरोपी राघवेंद्र बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, श्री कान्त शर्मा, रीता बहुगुणा जोशी, स्मृति ईरानी, बीजेपी विधायक गोविन्दनगर महेश त्रिवेदी के साथ ही वह लखनऊ बीजेपी कार्यालय के पदाधिकारी के साथ दिखाई पड़ रहा है । अब सवाल ये उठता है की क्या ये राघवेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति क्या बीजेपी नेता है, इस बात का सच जानने की पड़ताल की गयी।

बड़े नेताओं के साथ राघवेंद्र की तस्वीरें
आंतकी मूवमेंट से जुड़े नये-नये खुलासे शहर में होते जा रहे है अब ये खुलासा सोशल मीडिया पर हो रहा है कि क्या आतंकियों को कारतूस सप्लाई करने वाला राघवेंद्र बीजेपी का तथाकथित नेता था? संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एक और गिरफ्तारी यूपी एटीएस ने काकादेव के गीता नगर से मंगलवार को की थी। ये गिरफ्तारी है उस शख्स की जो आंतकियों को कारतूस सप्लाई करता था। यूपी एटीएस ने राधवेन्द्र सिंह चौहान को उसके घर से गिरफ्तार किया था। राघवेन्द्र सिंह चौहान की कारतूस की दुकान है और वह ज्वैलरी का भी कारोबार करता है।

ट्रेन में ब्लास्ट के बाद मिले कारतूस से पकड़ाया राघवेंद्र
यूपी एटीएस की ओर से जारी किये गये प्रेस नोट के माध्यम से ये जानकारी दी गयी है कि मध्य प्रदेश में हुए ट्रेन में विस्फोट के दौरान आंतकी कनेक्शन की बात सामने आने पर लगातार एनआईए और एटीएस की टीम कार्यवाही में लगी हुयी है। ट्रेन में धमाके के बाद कारतूस के खोखे और कारतूस बरामद हुए थे जिनकी संख्या सात सौ से अधिक थी। इतनी अधिक संख्या में कारतूस बरामद होने के बाद एटीएस इस बात का पता लगाने में लग गयी थी कि आखिर आंतकियों को कारतूस और सप्लाई करता था? जब टीम ने कई लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो गीतानगर क्रासिंग के पास रहने वाले राघवेन्द्र सिंह चौहान का नाम सामने आया।
वीडियो से पाइए राघवेंद्र सिंह का परिचय
राघवेन्द्र सिंह की एलआरएस आर्म्स एंड एम्यूनिशन के नाम से दूकान है। ये दुकान राधवेन्द्र के घर में ही है । मंगलवार देर रात यूपी एटीएस की टीम के साथ एसपी ईस्ट सोमेन वर्मा ने राघवेन्द्र सिंह चौहान के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने जब कारतूस खरीदने और बेचने की डीटेल्स देखी तो उसमें कई खामिया थीं जिसके बाद राघवेन्द्र सिंह को यूपी एटीएस ने लखनऊ कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानिए आखिर क्या है सच?
वहीं इस मामले पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि राघवेंद्र की ये तस्वीरें महज एक इतेफाक और सामान्य बात हैं। राघवेंद्र अपने को एक न्यूज़ पेपर का संपादक बताता था और कई बार रैलियों में अपना न्यूज़ पेपर बांटता दिखा। भाजपा का न ही वो सदस्य है और न ही हमारी पार्टी से किसी तरह से जुड़ा हुआ है?












Click it and Unblock the Notifications