UP News: इन IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कुल 5 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है।
डीजीपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है।

वहीं पीएसी मुख्यालय में डीआईजी सुरेश्वर को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। पीएसी सेक्टर वाराणसी के डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
हाल ही में ही में यूपी में हुए ट्रांसफर
हाल ही में उत्तर प्रदेश के 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। 18 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। विशेष सचिव, गृह राजेश कुमार राय को कौशांबी का डीएम बनाया गया था। विशेष सचिव नमामि गंगे एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) प्रवीण मिश्रा को मऊ के डीएम के पद पर तैनाती दी गई थी। मऊ के डीएम अरुण कुमार को प्रवीण मिश्रा के स्थान पर भेजा गया था। सहारनपुर की नगर आयुक्त गजल भारद्वाज को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications