सहारनपुर में तहलका! फैशन का रुतबा, ब्यूटी का जलवा
'रुतबा' फैशन इवेंट का आयोजन किया गया जहां सहारनपुर और दूसरे राज्यों से आए लड़के-लड़कियों (मॉडल्स) ने रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे...
सहारनपुर। यूं तो सहारनपुर इन दिनों दंगों में उलझा है लेकिन सोमवार को तहलका फैशन का दिखा। आयोजित किए गए एक फैशन शो में न केवल स्थानीय बल्कि दूसरे राज्यों से भी मॉडल्स अपना जलवा बिखेरती नजर आईं।


पेरिस इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी ने 'रुतबा' फैशन इवेंट का आयोजन किया। जिसमें लड़के-लड़कियों ने रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। दिल्ली रोड स्थित सभागार में आयोजित 'रुतबा' फैशन इवेंट का शुभारंभ डायरेक्टर तरन्नुम अख्तर और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इमरान मसूद ने किया।


फैशन इवेंट में जिले समेत अन्य राज्यों के मॉडल्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अव्वल आई/आये मॉडल को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications