यूपी: तिरंगे पर रखी चप्पल, लगाई जुआरियों ने जुए की बाजी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया है। मंगलवार को वायरल हुई वीडियो में जुआरी तिरंगे झंडे पर चप्पल रखकर हार-जीत की बाजी लगा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर सिकन्द्रबाद में प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस वीडियो की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है।

insult of national flag in bulandshahr uttar pradesh

जानकारी के अनुसार, सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के खत्रीबाड़ा मोहल्ले में एक गर्ल्स कॉलेज के पास कुछ युवक दो दिन पहले जुआ खेल रहे थे। बता दें कि वीडियो में जुआरियों ने जमीन पर राष्ट्रध्वज को बिछा कर उसके ऊपर बैठे दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने तिरंगे के ऊपर चप्पल रखकर हार-जीत की बाजी लगा रहे है। बता दें कि एक व्यक्तिन वीडियो बन रहा है। वह उन लोगों से राष्ट्रध्वज के ऊपर बैठकर जुआ खेलने पर सवाल भी कर रहा है। वह लोगों से कहता है कि आप को शर्म नहीं आती राष्ट्रध्वज का अपमान करते हुए।

insult of national flag in bulandshahr uttar pradesh

बता दें कि वीडियों करीब आठ से दस लोग दिखाई दे रहे है। व्यक्ति के धमकाने के बाद कुछ लोगों ने तिरंगे झंडे को वहां से हटा लिया। बता दें कि वीडियो बनाने वाले युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिकन्द्राबाद इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। मामला सिकन्द्राबाद का निकला तो आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+