बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के प्रियंका गांधी के आरोपों पर केंद्र ने लिया संज्ञान, कहा- जांच कराएंगे
बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के प्रियंका गांधी के आरोपों पर केंद्र ने लिया संज्ञान, कहा- जांच कराएंगे
लखनऊ, 22 दिसंबर: फोन टैपिंग के आरोपों में घिरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 21 दिसंबर को गंभीर आरोप लगाए थे। प्रियंका गांधी ने कहा था कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है। साथ ही पूछा था कि आपके पास कोई काम नहीं है क्या?। वहीं, अब प्रियंका गांधी वाड्रा के इस आरोप इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। साथ ही कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
Recommended Video

एएनआई न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के 'सरकार द्वारा उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने' के आरोपों का संज्ञान लिया है। इस मामले में जांच कराई जाएगी। दरअसल, मीडिया कर्मियों ने फोन टैपिंग और इनकम टैक्स विभाग के छापों के लेकर प्रियंका गांधी से सवाल किया था। जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा, 'फोन टैपिंग छोड़िए मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या?'।
प्रियंका गांधी ने 19 दिसंबर को कहा था कि काम करने की बजाय यह सरकार कमरे में बैठकर विपक्षी दलों के फोन टैप कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार विपक्षी नेताओं को सता रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके फोन टैप कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनकी बातचीत सुनते हैं। वहीं, अखिलेश यादव की तरफ से लगाए गए फोन टैपिंग के आरोप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जवाब आया है।
मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि कहा, 'उनकी तरफ से यह कृत्य किए जाते होंगे तो उन्हें यही लगता होगा'। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पांच साल में आपकी संपत्ति 200 गुना बढ़ गई, इसको आप स्वीकार क्यों नहीं कर रहे? उन्होंने कहा कि इनकी बौखलाहच में 'चोर की दाढ़ी में तिनका' जैसी बात है।












Click it and Unblock the Notifications