नोएडा एयरपोर्ट से IndiGo भरेगी पहली उड़ान, NIA के साथ समझौते पर लगी मुहर
Good news for Noida people: नोएडा में रहने वालों के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। अब उन्हें फ्लाइट के लिए दूर यानी की दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना होगा। जल्द ही नॉएडा एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन शुरू हो जाएगा। IndiGo इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन होगी। इसे लेकर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NIA) ने इंडिगो (IndiGo) के साथ शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर मुहर लगा दी है। दोनों साथ मिलकर विकास की दिशा में काम करेंगे और उत्तर प्रदेश के अंदर और बाहर एयर कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएंगे।

एनआईए (NIA) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन (CEO Christoph Schnellmann) ने कहा, "एनआईए और इंडिगो के बीच साझेदारी न केवल हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मदद करेगी बल्कि हमारे ग्राहकों के लिए एक असाधारण ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करते हुए नवाचार करेगी।उन्होंने आगे कहा, "इंडिगो के व्यापक रूट नेटवर्क और विशेषज्ञता के जरिए हमारा लक्ष्य अपने यात्रियों को अद्वितीय कनेक्टिविटी और असाधारण यात्रा अनुभव प्रदान करना है।"
वहीं, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स (CEO Pieter Elbers) ने कहा, "हम इस समझौता ज्ञापन की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। एनआईए में हमारा संचालन यूपी के लोगों को हमारे अद्वितीय नेटवर्क पर निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। हम आशा करते हैं 2024 में नए हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए और 6E नेटवर्क पर किफायती, समय पर और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए हम एनआईए प्रबंधन के साथ काम करना जारी रखेंगे।''
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का पहला चरण 2024 के अंत तक चालू होने की संभावना है। जिसमें एक रनवे और एक टर्मिनल होगा। जिसमें सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों के प्रबंधन की सुविधा होगी। चौथे चरण के पूरा होने के बाद यह क्षमता प्रति वर्ष 7 करोड़ यात्रियों तक पहुंच जाएगी।
यह पढ़ें: UP News: जेवर एयरपोर्ट के पास एविएशन मैनुफैक्चरिंग हब विकसित करेगी योगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications