VIDEO: भारतीय सेना ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को दिया टैंक

रामपुर। सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को विधिवत तरीके से आर्मी ने टैंक सौंप दिया है। उत्तर भारत के कमांडिंग ऑफिसर एच ठुकराल ने सपा नेता आजम खां को टैंक के दस्तावेज सहित चाबी भी सौंपी। इस मौके पर जौहर यूनिवर्सिटी में भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें आजम खान ने आर्मी के अफसरों को मोमेन्टो देकर सम्मानित भी किया। साथ ही आजम खां ने मंच से जौहर यूनिवर्सिटी में आर्मी की भर्ती के लिए रिक्वेस्ट आर्मी के उत्तर भारत एरिया जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल से की।

टैंक का हुआ जोरदार स्वागत

टैंक का हुआ जोरदार स्वागत

उन्होंने इस दौरान कहा कि रिश्तों से अगर भरोसा उठ जायेगा तो रिश्तों का कोई मतलब नहीं रह जायेगा। कुछ सियासतदां इस कोशिश में लगे हैं कि हिन्दुस्तान की दूसरी बड़ी आबादी को मुजरिम करार दे दिया जाये। उन्होंने कहा आज का यह इवेंट ऐसे लोगों के लिए बहुत बड़ा सवाल है। गौरतलब है कि सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को कुछ माह पहले रक्षा मंत्रालय ने टी55 टैंक दिया था। टैंक पूना से रामपुर आर्मी के जवानों द्वारा लाया गया था जहां जौहर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया था। टैंक को रंग पेंट कर उसे खूबसूरत बना दिया गया है।

आर्मी अफसर एच ठुकराल ने आजम खान को सौंपा

आर्मी अफसर एच ठुकराल ने आजम खान को सौंपा

टैंक के आसपास पौधारोपण किया गया है जिससे उसकी खूबसूरती में और चार चांद लग गए हैं। टैंक को आर्मी के अफसरों ने विधिवत तरीके से आजम खान को सौंप दिया। वहीं आर्मी के उत्तर भारत एरिया जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल ने आजम खान को बधाई दी और उन्हें आर्मी की ओर से दिए गए टैंक की खूबियां और खूबसूरती पर प्रकाश डाला।

आजम खान ने आर्मी का किया धन्यवाद

आजम खान ने आर्मी का किया धन्यवाद

इस दौरान सपा नेता आजम खान ने मीडिया से करते हुए कहा के आर्मी का धन्यवाद करता हूं और जनरल ठुकराल साहब का भी धन्यवाद कि वे हमारी यूनिवर्सिटी में आये और आर्मी के अफसरों के आने का शुक्रिया अदा करता हूं। साथ ही कहा कि हम चाहते हैं देश की आर्मी के बारे में लोगों का मनोबल बढ़े और लोग देश के प्रति जागरूक हो। इस मौके पर लेफ्टीनेंट जनरल हरीश ठुकराल ने कहा कि कई जंग जीतने वाले टैंक को सौंपा गया है और यह बड़ा ही गर्व का विषय है। सभी संस्थाओं को आने वाली पीढ़ी को प्रेरणास्वरूप इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही शौर्य गाथा, गर्व और प्रेरणा को आने वाली पीढ़ी समझ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+