मायावती के भाई को आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में भेजा नोटिस

आयकर विभाग ने बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई को भेजा नोटिस, बेनामी संपत्ति से जुड़ी शिकायत में आयकर विभाग ने भेजी शिकायत।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को यूपी चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने बड़ा झटका दिया है। मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। आनंद कुमार पर बेनामी संपत्ति को लेकर शिकायत है, जिसपर कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा है। आनंद कुमार के अलावा कई बिल्डर्स को भी नोटिस भेजा गया है।

mayawati


नोएडा की कंपनियों को भी भेजा गया नोटिस
नोएडा में कई कंपनियों के बिल्डर्स को भी नोटिस भेजा गया है, आरोप है कि इन कंपनियों में मायावती के भाई आनंद कुमार का पैसा लगा है। इन कंपनियों को नोटिस भेजते हुए आयकर विभाग ने बिल्डरों से जमीन की जानकारी मांगी है। आयकर विभाग ने बिल्डर्स से जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कागजात को तलब किया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई मायावती के भाई आनंद कुमार के जुड़े होने की वजह से की जा रही है। आपको बता दें कि मायावती के खिलाफ पुराने मामलों को को फिर से खोलने के लिए आयकर विभाग ने अक्टूबर माह में ही उनसे पत्राचार शुरु कर दिया था। इन शिकायतों मे पांच याचिकाओं पर कार्रवाई पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मायावती के खिलाफ इन मामलों को एक्स श्रेणी यानि जिसमें बड़ी धांधी की गई है में रखी गई है।

किरीट सोमैया ने लगाया था आरोप
आनंद कुमार के खिलाफ कुल पांच मामले हैं जिन्हें आयकर विभाग ने एक बार फिर से खोलने का फैसला लिया था, इन सभी मामलों को आयकर विभाग की धारा 148 के तहत फिर से खोला गया है और इसकी फिर से सुनवाई की जा रही है। इन सभी शिकायतो को फिर से वर्गीकृत किया गया है। इन शिकायतों में एक शिकायत भाजपा सांसद किरीट सोमैया की भी है। सोमैया ने 2012 में आनंद कुमार के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। यही नहीं भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने भी मायावती के भाई पर फर्जी कंपनी बनाने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़े- मायावती बोलीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए नोटबंदी बनी गले की हड्डी, जनता सबक सिखाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+