अखिलेश के करीबियों पर पड़ी IT विभाग की Raid,लखनऊ से मऊ तक घर और कार्यालयों पर चल रही है छापेमारी
लखनऊ, 18 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों से ठीक पहले इनकम टैक्स विभाग ने सुबे की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेताओं के घर और कैंप कार्यालयों पर छापामारी की। ये छापेमारी की कार्यवाई अखिलेश यादव के बहद करीबी कहे जाने वाले लखनऊ के जैनेंद्र यादव, मैनपुरी के मनोज यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मऊ के राजीव राय के घर की है। एका-एक शनिवार की सुबह शुरू हुई इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
Recommended Video

राजीव राय के घर बाहर लगी समर्थकों की भीड़
जहां-जहां विभाग की टीम छापेमारी की ये कार्रवाई कर रही हैं, उन घरों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। लिहाजा किसी को भी ना तो अंदर जाने की अनुमति है और ना बाहर आने की। बता दें, शनिवार 18 दिसंबर की सुबह इनकम टैक्स विभाग की गाड़ियां सायरन बजाते हुए मऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर करीब 7 बजे पहुंची। इस दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम ने घर के चप्पे-चप्पे को खंगाला। छापेमारी की सूचना जैसे ही राजीव राय के समर्थक को लगी तो वो उनके घर के भार पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने घर में घुसने की कोशिश भी की। लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

समर्थकों ने किया हंगामा
फिर क्या था राजीव राय के समर्थकों ने पुलिस और प्रदेश की योगी सराकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी और हंगामें को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। बता दें, छापे की कार्रवाई के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। खबर के मुताबिक, राजीव राय के घर छापा माने इनकम टैक्स विभाग की टीम वाराणसी से मऊ पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि राजीव राय पर सपा सरकार में पावर कारपोरेशन के भूमिगत केबिल बिछाने के काम में भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगे हैं।

राजीव राय ने कराया समर्थकों को शांत
राजीव राय के घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने राजीव राय को उनके समर्थकों से मिलवाया। इस दौरान राजीव राय ने अपने समर्थकों से शांत बनाये रखने की अपील की। न्यूज एजेंसी एएनआई ने राजीव राय के हवाले से लिखा है, 'यह आयकर विभाग है। मेरी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और ना ही मेरे पास कोई काला धन है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का नतीजा है। आप कुछ भी करेंगे तो वो वीडियो बनाएंगे, एफआईआर करेंगे, बेवजह केस करेंगे। कोई फायदा नहीं है, प्रक्रिया पूरी करने दीजिए।'

अखिलेश के पूर्व OSD जैनेंद्र यादव के आवास पर IT रेड
लखनऊ में आयकर विभाग आंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की। घंटों घर को खंगाला। कई दस्तावेज साथ ले गए। इस दौरान घर के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा। बता दें जैनेंद्र सिह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रेह हैं।

मनोज यादव के घर छापा
अखिलेश के करीबा आरसीएल समूह के प्रमोटर मनोज यादव के मैनपुरी स्थित घर पर भी इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने पूरे घर को अंदर से बंद कर लिया है। घर के बाहर स्थानीय पुलिस का पहरा लगा हुआ है। सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की टीमें घर के अंदर जांच कर रही है। छापेमारी की वजह को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications