मुठभेड़-25 हजार का इनामी अम्बुज गिरफ्तार, सिपाही घायल
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश अम्बुज को गिरफ्तार किया है। दोनो तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सरायरानी गांव में अम्बुज यादव और कल्ली पण्डित के होने की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने कादीपुर पुलिस को साथ लेकर इलाके की घेराबंदी शुरु कर दी। बदमाशों ने पुलिस से अपने आप को घिरा देखा तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। दोनो तरफ से हुई कई राउंड़ फायरिंग में अम्बुज यादव पुत्र राजवन्त यादव के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने अम्बुज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर कल्लू पण्डित भागने में सफल हो गया। बता दें कि इस मुठभेड़ में सिपाही सुशील यादव के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।