महिलाओं की चोटी कटने से बचाने के लिए लोगों ने अपनाया ये टोटका

सहारनपुर। तीन दिन से यूपी के सहारनपुर में विभिन्न स्थानो पर महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओ से ग्रामीणो में दहशत इस कदर बढ गयी है कि वे अब टोने टोटके का सहारा लेने लगे है। किसी अनिष्ट की आशंका से बचने के लिए ग्रामीणो ने अपने घर के मुख्य दरवाजो पर नीम की टहनिया लटका दी है। जिससे कि कोई चुड़ैल या तांत्रिक क्रिया का असर ना हो पाये।

महिलाओं की चोटी कटने से बचाने के लिए लोगों ने अपनाया ये टोटका

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व क्षेत्र के गॉव नौरंगपुर में एक दलित महिला की रात को सोते समय चोटी काट ली गयी थी। जिसके बाद से गॉव शेरपुर, डकरावर, डकरावरी, जटियाखेडी, नैनखेडी, नौरंगपुर आदि गॉवो की महिलाओं, पुरूषो व बच्चो में दहशत व्याप्त हो गयी है। अन्य स्थानो पर भी ऐसी ही घटना होने की जानकारी मिलने पर महिलाओ सहित ग्रामीणो में तरह तरह की चर्चांएं फैल रही है।

दहशत इस कदर है कि महिलाएं रात को अपने परिजनो से एक पल भी अलग नही हो पा रही है और ना ही उनके पति अपनी पत्नियो को अकेला छोड़ रहे है। अंधविश्वास के चलते ग्रामीण इसे तांत्रित क्रिया का होना भी मान रहे है अंधविश्वास के चलते अब ग्रामीण टोने टोटके का सहारा ले रहे है और किसी अनिष्ट की आशंका से बचने के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजो पर नीम की टहनीयॉ टॉग दी है।

जिससे उनके घरो में कोई उपरी हवा का प्रवेश ना हो और उनके बच्चे भी सुरक्षित रह सके। फिलहाल हालात ये है कि मामला किसी की समझ में भी नही आ रहा है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश कठेरिया का कहना है कि यह मात्र अफवाहें है इसके अलावा कुछ नही लोगो को चाहिए कि इन पर ध्यान न दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+